
बिलासपुर,,,, जिले के मस्तुरी थाना पुलिस ने एक गंभीर और चौंकाने वाले मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपचन्द्र रात्रे को गिरफ्तार किया है! मामला ग्राम गतौरा के पुरैना पारा का है! जहां 16 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11:25 बजे, दीपचन्द्र रात्रे द्वारा गौ माता के साथ कथित रूप से अनाचार किए जाने की घटना सामने आई! इस घटना की सूचना अगले दिन सुबह 09 बजे ग्रामस्थ बजरंग राठौर ने थाने को दी! जिसके बाद प्रार्थी मंजीश सिंह ठाकुर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई…!
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की जांच के दौरान थाने की टीम ने आरोपी दीपचन्द्र रात्रे को उसके ठिकाने से हिरासत में लेकर पूछताछ की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया!
इस घटना की पुष्टि इस बात से भी होती है! कि कथित घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड किया गया था! जिसे जांच में सबूत के तौर पर शामिल किया गया! थाना मस्तुरी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है! और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई में कड़ाई से कार्य किया जाएगा!
यह मामला समाज में पशु अधिकारों और कानून के प्रति संवेदनशीलता की आवश्यकता को उजागर करता है! पुलिस ने नागरिकों से अपील की है! कि इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके!
यह घटना बिलासपुर जिले में पशु सुरक्षा कानूनों के पालन की आवश्यकता और समाज में जिम्मेदार नागरिकों की भूमिका को दोबारा रेखांकित करती है!
आरोपी :
* नाम: दीपचन्द्र रात्रे
* पिता का नाम: चन्द्रभान रात्रे
* आयु: 30 वर्ष
* पता: ग्राम गतौरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर।।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
