
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला उजागर हुआ है!पचपेड़ी थाने में पदस्थ आरक्षक गजपाल जांगड़े का रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हो गया है! वीडियो में वह 1 लाख 5 हजार रुपए गिनते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है!

आरोप है! कि जांगड़े ने पीड़ित जोगी नायक को आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी दी और 2 लाख रुपए की मांग की लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे जोगी नायक ने अपनी जमीन गिरवी रखकर बड़ी मुश्किल से 1 लाख 5 हजार रुपए का इंतजाम किया! वीडियो में जोगी नायक की पत्नी कामिनी नायक को आरक्षक को पैसे सौंपते हुए देखा जा सकता है! नोटों की गड्डियां पलंग पर रखी हुई हैं! और कामिनी नायक कहती भी सुनाई दे रही हैं! कि उनके पास केवल इतने ही पैसे हैं! और इसके बदले उनके पति को छोड़ दिया जाए!
सोशल मीडिया पर वीडियो फैलते ही लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराज़गी देखने को मिली! पीड़ित ने इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की है! जिसमें गजपाल जांगड़े के साथ-साथ अजय मधुकर, मुरीत बघेल और हरवेंद्र खुंटे जैसे अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है!
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक गजपाल जांगड़े को निलंबित कर दिया है! और मुख्यालय स्तर पर प्राथमिक जांच के आदेश जारी किए हैं!
इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था की ईमानदारी और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! आमजन पूछ रहे हैं!कि जब कानून व्यवस्था संभालने वाले ही वसूली में लिप्त हों, तो आम जनता को न्याय कौन दिलाएगा?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
