
बिलासपुर,,,, सरकंडा पुलिस ने चोरी के दो गंभीर मामलों को सुलझाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एस.ई.सी.एल. के मकानों और कार्यालय में लगे ए.सी. के कॉपर तार व पाइप चोरी किए थे। चोरी की गई वस्तुओं की कुल कीमत लगभग 30,000 रुपए बताई जा रही है।
दरअसल, बसंत विहार कालोनी में स्थित डी टाईप क्वाटर में दिनांक 04 अक्टूबर 2025 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने चार ए.सी. के कॉपर पाइप चोरी कर लिए थे। प्रार्थी रविन्द्र कुमार रजक ने 13 अक्टूबर 2025 को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी आशीष निर्मलकर चोरी किए कॉपर पाइप बेचने के इरादे से घूम रहा है।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सी.एस.पी. के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पांडेय की टीम ने आरोपी को अशोक नगर में दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की सारी वारदातें स्वीकार की और चोरी का माल पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में चोरी की जप्तियां की गई हैं।
आरोपी
नाम: आशीष निर्मलकर
पिता: लक्ष्मी प्रसाद निर्मलकर
उम्र: 22 वर्ष
पता: अटल आवास, नाग नागिन तालाब के पास, बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर…..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
