
बिलासपुर,,, पपलू एकदम फिट है! सत्ता में है! कम और तोलमोल के बोलना है! विपक्ष में हो तो उगल दो विष! मामला अपोलो द्वारा गरीब आदिवासी बाहुल्य बिलासपुरियन्स को आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित करने का है! कांग्रेस को ऐसा जिलाध्यक्ष चाहिए जो भाजपा सरकार और उसके जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ सके… इसको लेकर आंदोलन तक किया इतने बड़े संस्थान में फर्जी डॉक्टर का मामला सामने आया तो यहां सेवारत डॉक्टरों की शिक्षा और विशेषज्ञता के हिसाब मांगे गए उसका आज तक जवाब नही दिया गया, बेलतरा विधायक ने शुरुवाती घुड़की दी कि गरीबों को चिकित्सा देना पड़ेगा या बोरिया बिस्तर बांधिए फिर सन्नाटा छा गया! अब एक विधायक कह रहे देखना पड़ेगा कि मामला है! क्या… वही पूर्व मंत्री व नगर विधायक ने कह दिया … वे कुछ न बोलेंगे,,, तो बोलेगा और देखेगा कौन क्योकि इन्ही लोगो ने तो चुनाव में जनता जनार्दन से उनके हर सुख दुख में शामिल होने और जनहित के काम करने का दावा किया था… तो फिर स्वान्तः सुखाय क्यो…?
बिलासपुर में आमजन की चिकित्सा के लिए जिला हॉस्पिटल और सिम्स जैसे दो बड़े संस्थान है, जिला अस्पताल का क्या हाल है ये किसी से छिपा नही है कमोबेश सिम्स में भी ऐसा ही है, हालांकि समय – समय पर यहां की उपलब्धियों की खबरें आ रही है, लेकिन हकीकत ये है कि यहाँ मरीजो की इतनी रेलमपेल है कि डॉक्टर नब्ज टटोलकर मर्ज सुनने और समझने के बजाय सीधे दवाइयों के नाम का ठप्पा लगाकर दे दे रहे कि किसको कैसे खाना- पीना है।
अब रह गया चर्चित अपोलो जहा जेब मे मॉल है तभी एंट्री है, आयुष्मान योजना का कार्ड यहाँ अमान्य है…..
चिकित्सा के नाम पर बिलासपुर की यही तस्वीर है, बाकी निजी अस्पतालों के हाल भी जग जाहिर है…
सुनिए क्या कह रहे जनप्रतिनिधि…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
