Breaking
11 Sep 2026, Fri

जमीन घोटाले का खेल खत्म: लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी सुनील सिंह जांजगीर पुलिस की तेज कार्रवाई में चंद घंटों में धराया, कूटरचना कर जमीन बेचने के मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बिलासपुर _ जांजगीर,,,,, जमीन बिक्री में कूटरचना कर 2.5 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सुनील सिंह को जांजगीर पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार किया…  कैनाल सिटी क्षेत्र में दूसरे की जमीन दिखाकर रास्ते की भूमि बेचने के मामले में गिरफ्तारी हुई! पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

आरोपी सुनील सिंह द्वारा प्रार्थी रजत सुल्तानिया निवासी नैला को जांजगीर के कैनाल सिटी आगे वृंदावन कॉलोनी में दूसरे की जमीन को दिखाकर गलत चौहद्दी तैयार कर उसका उपयोग कर रास्ते की जमीन को बिक्री कर दिया… जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 21 को थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 1032/25 धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!
धोखाधड़ी करने संबंधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जानबूझकर विक्रय पत्र में कूटरचना कर विक्रय पत्र निष्पादित कर 2,50,000/- रुपये प्रार्थी से प्राप्त करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर एवम प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा का सराहनीय योगदान रहा!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed