
बिलासपुर,,,, जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है!प्रेम विवाह के पांच साल बाद जया सांडे की अचानक मौत के मामले में अब हत्या की आशंका गहराती जा रही है! परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस को 10 दिन पुराने दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकालना पड़ा, ताकि मौत के असल कारणों की जांच हो सके!
अचानक बिगड़ी तबीयत और मौत….
27 नवंबर को जया घर के काम के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गई थी! तबीयत बिगड़ने की जानकारी परिवार को देकर वह आराम करने चली गई! कुछ देर बाद जब परिजन पहुंचे तो जया मृत मिली!
ससुराल पर उंगलियां, तनाव के बीच दफन...
मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए और हंगामा भी किया! विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत की सलाह दी! तनावपूर्ण हालात के बीच मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी और जया को दफन किया गया!
10 दिन बाद दफनाया शव निकाला गया…
शक दूर न होने पर मायके पक्ष ने चकरभाठा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई आरोप था! कि हत्या कर इसे सामान्य मौत बताने की कोशिश की गई! शिकायत के बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी से अनुमति लेकर राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला!
पोस्टमार्टम बताएगा सच्चाई...
शव को सिम्स अस्पताल भेजा गया है! जहां मेडिकल विशेषज्ञ विस्तृत पोस्टमार्टम करेंगे! पुलिस का कहना है! कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि जया की मौत प्राकृतिक थी! आत्महत्या या फिर हत्या का मामला है!
सवालों के घेरे में मौत…
प्रेम विवाह के बाद खुशहाल जीवन जी रही जया की रहस्यमयी मौत ने कई संदेह खड़े कर दिए हैं! पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है! और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दे रही है!
इलाके में यह मामला लगातार चर्चा में है! और लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं! ताकि सच सामने आ सके…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
