
बिलासपुर,,, सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई.. जहां एलसी आईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में कार्यरत एक ड्राइवर का शव संदिग्ध हालत में मिला! मृतक की पहचान प्रहलाद कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी, सोन लोहर्षी थाना पचपेड़ी के रूप में हुई! जानकारी के अनुसार प्रहलाद का शव सकरी क्षेत्र स्थित शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पाया गया! मृतक के गले में लटका स्कूल का आई कार्ड मिलने से उसकी पहचान की गई! वहीं घटनास्थल के पास बाइक क्रमांक CG 10 ZK 2295 भी खड़ी मिली… जिसे प्रहलाद की ही माना जा रहा है! पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रहलाद के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं! अनुमान है! कि उसकी हत्या रविवार देर रात कर शव को वहीं छोड़ दिया गया! घटना की सूचना सुबह मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया! पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही CCTV फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में है! पुलिस का कहना है! कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है! आरोपियों की तलाश जारी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.09वीडियो, वसूली और ‘जिया’ कनेक्शन! बिलासपुर में आरक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने रितेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर और जिया खान को बनाया नामजद आरोपी, एक्सटॉर्शन केस से शहर में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.09HDFC Life पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा डंडा — मौत के दावे पर टालमटोल पड़ी भारी, अब बीमा कंपनी चुकाएगी 9.60 लाख रुपए, मानसिक पीड़ा और खर्च अलग; 45 दिन में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें…
Uncategorized2026.06.09भजिया से शुरू, बुलडोजर तक पहुंची बहस! बिलासपुर निगम एमआईसी बैठक बनी अखाड़ा— मेयर, पार्षद और अफसर भिड़े, ‘निष्क्रिय’, ‘तमीज’ और ‘वसूली’ आरोपों से गरमाया सदन…
Uncategorized2026.06.09किन्नर बनकर उगाही! बिलासपुर में फर्जी गैंग पर बवाल, असली किन्नर समाज पहुंचा एसपी दफ्तर — बोले, हमारी पहचान बदनाम करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई…
