
बिलासपुर,,, सिविल लाइन पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी पर वीडियो बनाकर धमकी देने और नाबालिग से जबरन संबंध बनाने का आरोप है!
वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी..
सिविल लाइन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 दिसंबर को सामने आई मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी (उम्र 19 साल) के खिलाफ नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई! पीड़िता ने बताया कि आरोपी राजबीर ने पहले उसकी बिना सहमति उसका अश्लील वीडियो बनाया!
इसके बाद, आरोपी ने उस वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग को डराया। इसी धमकी के दम पर आरोपी ने 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को दो बार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने आगे संबंध बनाने से इनकार किया, तो आरोपी ने फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
तुरंत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार..
पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी राजबीर दास को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 351(2)(बी)एनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता है ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
