
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है! कई दिनों से गायब चल रहे युवक की लाश तालाब में संदिग्ध हालत में मिली है! हत्या को छिपाने के इरादे से शव को रस्सी से कसकर पत्थरों से बांधकर तालाब में उतारा गया था! लेकिन पानी में शव फूलने के बाद सतह पर आ गया और राज खुल गया!
फार्म हाउस जाने निकला था, नहीं लौटा घर….
कोटा थाना क्षेत्र के घोरामार गांव निवासी धीरज साहू 30 नवंबर की रात मुर्गी फार्म जाने की बात कहकर निकला था! परिवार ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी! और पुलिस भी उसकी खोज में जुटी थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था!
फेकू बांधनी तालाब में तैरता दिखा शव….
7 दिसंबर की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवक की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी! जांच में सामने आया कि शव को भारी पत्थरों के साथ बांधा गया था! ताकि वह गहराई में ही रहे! परिजनों ने शव की पहचान धीरज साहू के रूप में की!
हत्या की आशंका मजबूत, कई संदिग्धों से पूछताछ….
कोटा पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच तेज कर दी है! पुलिस का कहना है! कि हत्या किन कारणों से की गई… यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा! शुरुआती जांच में कुछ व्यक्तियों को संदेह के दायरे में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है!
इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत और दहकते सवाल खड़े कर दिए हैं।आखिर धीरज की जान किसने और क्यों ली?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
