
बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन स्थित अटल आवास में रहने वाले एक संदेही के घर से पुलिस ने 14 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं! यह कार्रवाई शुक्रवार, 06 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली, थाना तारबाहर और ACCU की संयुक्त टीम द्वारा की गई!

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी! कि अटल आवास में रहने वाला विजेन्द्र बैस (38 वर्ष) पिछले कुछ महीनों से अत्यधिक धन खर्च कर रहा है! और उसके पास बड़ी मात्रा में नकदी होने की संभावना है! मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम गठित की गई! और संदेही के मकान पर दबिश दी गई!

रेड के दौरान विजेन्द्र बैस के घर से ₹14,00,000/- नकद बरामद किए गए! मौके पर पुलिस ने जब नकदी के स्रोत और वैध दस्तावेजों की मांग की तो संदेही कोई संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका पूछताछ में भी वह रकम की उत्पत्ति के संबंध में स्पष्ट जवाब देने से बचता रहा!
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद नगदी पर संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए राशि को भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत जप्त कर लिया गया है! पुलिस अब इस रकम के स्रोत की जांच कर रही है! और आगे वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है!
अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है! और ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाया जाएगा! इस पूरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली, तारबाहर थाना स्टाफ तथा ACCU टीम की संयुक्त भूमिका रही…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
