
बिलासपुर,,, शहर में बीती रात तेज रफ्तार और नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी… मिली जानकारी के अनुसार जयंत जोशी, पिता लक्ष्मी नारायण जोशी, निवासी पारिजात कैसल रिंग रोड–2, जो पूर्व में पुलिस विभाग में फॉलो गार्ड की ड्यूटी पर तैनात रह चुका है! जो नशे में वाहन चलाते हुए ऐसा तांडव मचाया कि इलाके के लोग देर रात तक दहशत में रहे…

घटना 27 खोली मेन रोड क्षेत्र की है! बताया जा रहा है! कि जयंत जोशी शुक्रवार देर रात जांजगीर–चांपा से बुकिंग कर वापस बिलासपुर लौटा था! रात करीब 1:30 बजे वह नशे की हालत में अपनी स्कॉर्पियो (क्रमांक CG10CB 8777 तेज रफ्तार में चला रहा था!इसी दौरान वह अपना नियंत्रण खो बैठा और पहले एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी… बाइक सवार बाल-बाल बच गए.. लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया! इसके बाद चालक की लापरवाही यहीं नहीं थमी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और तीन अन्य कारों को भी ठोकर मार दी… जिससे दो कारों को भारी नुकसान पहुँचा!

लगातार टक्करें मारने के बाद भी स्कॉर्पियो नहीं रुकी थोड़ी दूर जाकर यह सीधा एक मकान के मुख्य द्वार और दीवार से जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी! कि मकान के दरवाजे और बाहरी हिस्से को गंभीर क्षति पहुँची रात के समय हुए इस हादसे से इलाके में अफरा–तफरी मच गई! लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पता चला कि चालक नशे की हालत में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था!

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी! मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लिया और चालक जयंत जोशी को हिरासत में ले लिया! प्राथमिक जांच में नशे की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है! पुलिस का कहना है! कि मामले में आगे भी आवश्यक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. क्योंकि इस लापरवाही से कई लोगों की जान जा सकती थी!

घटना ने दोबारा साबित किया है कि नशे में वाहन चलाना केवल कानून का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों व मकान मालिकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.09वीडियो, वसूली और ‘जिया’ कनेक्शन! बिलासपुर में आरक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने रितेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर और जिया खान को बनाया नामजद आरोपी, एक्सटॉर्शन केस से शहर में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.09HDFC Life पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा डंडा — मौत के दावे पर टालमटोल पड़ी भारी, अब बीमा कंपनी चुकाएगी 9.60 लाख रुपए, मानसिक पीड़ा और खर्च अलग; 45 दिन में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें…
Uncategorized2026.06.09भजिया से शुरू, बुलडोजर तक पहुंची बहस! बिलासपुर निगम एमआईसी बैठक बनी अखाड़ा— मेयर, पार्षद और अफसर भिड़े, ‘निष्क्रिय’, ‘तमीज’ और ‘वसूली’ आरोपों से गरमाया सदन…
Uncategorized2026.06.09किन्नर बनकर उगाही! बिलासपुर में फर्जी गैंग पर बवाल, असली किन्नर समाज पहुंचा एसपी दफ्तर — बोले, हमारी पहचान बदनाम करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई…
