
बिलासपुर_रायपुर,,, बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षो को एक्टिव करने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में तलब किया है!
बताया जा रहा कि दिनभर चलने वाली इस महती बैठक में पहले नए जिलाध्यक्षों को शपथ दिलाई जाएगी! फिर पार्टी और संगठन के वरिष्ठ नेता उन्हें केंद्र और राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों का कब और कैसे प्रतिरोध करना है! कैसे आमजन को आंदोलनों से जोड़ा जाए इसका गुर सीखा आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे!
बताया जा रहा कि कांग्रेस का पूरा फोकस आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विरोध प्रदर्शन पर है! जिसमे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने टारगेट और सन्देश दिया जाएगा!
10 दिवसीय प्रशिक्षण चर्चा में…
बताया जा रहा है! कि इस बैठक में 10 दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा भी तैयार की जायेगीं जिसमे जिलाध्यक्षों को संगठन प्रबंधन से लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर सक्रियता और जमीनी मुद्दों को शिद्दत से उठाकर माहौल गर्म रखने हौसला भरा जाएगा!
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत वरिष्ठ नेताओ के मौजूद रहने की बात कही जा रही!
अध्यक्ष द्वय ने कहा…
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने बताया के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से शनिवार दोपहर 2 बजे तक रायपुर राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय पहुचने कहा गया है। बैटक में सभी 41 जिलों का अध्यक्ष और पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, बैटक का एजेंडा जाहिर नही किया गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
