
बिलासपुर,,, हाईकोर्ट की सख्ती और पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी न्यायधानी में स्टंटबाजी और बर्थ डे सेलिब्रेटरो में जरा भी डर नही है! गुरुवार रात सकरी बाइपास नेशनल हाईवे के यादव ढाबा के सामने बीच सड़क पर फिल्मी स्टाईल में बर्थ डे सेलिब्रेट कर आतिशबाजी के बीच केक कटिंग करने के मामले में सकरी पुलिस ने 12 लड़कों को गिरफ्तार किया है! पकड़े गए लड़को में कांग्रेस नेता के बेटे और व्यापारी के बेट शामिल है! नेशनल हाईवे पर आतिशबाजी की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचते ही खलबली मच गई!
बताया जा रहा कि गुरुवार को तखतपुर के कांग्रेस नेता अजय देवांगन और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरी देवांगन के बेटे सुजल देवांगन का गुरुवार को जन्मदिन था! दोनो रात को अपने दर्जन भर दोस्तों के साथ अलग-अलग कार में जन्मदिन मनाने निकले थे! आरोप है! कि वे लोग रात करीब 11 बजे सकरी-पेंड्रीडीह बाइपास में नेशनल हाईव के यादव ढाबा पहुंचे, पार्टी सार्टी करते हुए इन लड़को ने NH जाम कर की आतिशबाजी करते हुए तीन कार को नेशनल हाईवे पर अड़ाकर कारो को खड़ी कर कार की बोनट पर केक रखकर बर्थ डे सेलिब्रेट किया। आतिशबाजी देखकर मौके पर पहुंची पुलिस
ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा सभी के खिलाफ सार्वजनिक जगह पर वाहनों को खड़ा कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने और कार के ऊपर जन्मदिन मनाने के मामले में धारा 285 बीएनएस एवं 119/177, 122/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज तीनो कर को जब्त कर उनके लाइसेंस निरस्त कराने का दावा किया है।
ये है आरोपी…
सकरी पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस नेता का बर्थडे बॉय बेटा सुजल देवांगन राइस मिलर व कारोबारियों के बेटों में सागर मनचंद, राजवीर हुरा, प्रिंस गागवानी, साहिल सचदेव, उत्कर्ष खरे, मुस्तफा लक्ष्मीधर, पीयूष जायसवाल, पीयूष शिवहरे, रोशन मंगलानी, पल आहुजा, शुभम साहू शामिल है।
घनघनाया मोबाइल…
नेता और कारोबारियो के बेटों के पकड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय नेता पुलिस अफसरों को फोन घनघनाते रहे। लेकिन, अफसरों ने हाईकोर्ट की सख्ती का हवाला देकर उनकी एक नहीं सुनी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.09वीडियो, वसूली और ‘जिया’ कनेक्शन! बिलासपुर में आरक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने रितेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर और जिया खान को बनाया नामजद आरोपी, एक्सटॉर्शन केस से शहर में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.09HDFC Life पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा डंडा — मौत के दावे पर टालमटोल पड़ी भारी, अब बीमा कंपनी चुकाएगी 9.60 लाख रुपए, मानसिक पीड़ा और खर्च अलग; 45 दिन में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें…
Uncategorized2026.06.09भजिया से शुरू, बुलडोजर तक पहुंची बहस! बिलासपुर निगम एमआईसी बैठक बनी अखाड़ा— मेयर, पार्षद और अफसर भिड़े, ‘निष्क्रिय’, ‘तमीज’ और ‘वसूली’ आरोपों से गरमाया सदन…
Uncategorized2026.06.09किन्नर बनकर उगाही! बिलासपुर में फर्जी गैंग पर बवाल, असली किन्नर समाज पहुंचा एसपी दफ्तर — बोले, हमारी पहचान बदनाम करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई…
