Tue. Oct 27th, 2026

डांस फ्लोर से अखाड़ा बना इल्यूम बार, धक्का बना दंगे की वजह, नशे में दो गुट भिड़े, लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल, सिरगिट्टी पुलिस की एंट्री, लाठी चली, चार आरोपी गिरफ्तार, राजधानी के बाद न्यायधानी हुई शर्मसार….

बिलासपुर,,,  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब न्यायधानी बिलासपुर के रायपुर रोड के इल्यूम बार से रविवार देर रात दो गुट के बीच एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने का वीडियो सामने आया है!बताया जा रहा कि बार के क्लब में डांस कर के दौरान धक्का मुक्की को लेकर युवकों के बीच अचानक विवाद हुआ और देखते ही देखते दनादन मारपीट होने लगी! दोनों पक्ष के युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए सोशल मीडिया पर युवकों के बीच मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा!
घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने चार युवकों को धरदबोचा… सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई!
गौरतलब है! कि शनिवार देर रात राजधानी नवा रायपुर के ऐलसवेयर होटल के हाई-प्रोफाइल टेक्नो पार्टी में ऐसे ही मारपीट का वीडियो सामने आया था! इसके बाद ऐसी ही वारदात यहां रायपुर रोड के चर्चित इल्यूम बार से सामने आई है!

ये है! गिरफ्तार आरोपी…

1.कुणाल धीरज (20 वर्ष), निवासी सिलपहरी, सिरगिट्टी
2.सदिल अली उर्फ शाहरुख अली (37 वर्ष), चाँटीडीह ईरानी मोहल्ला,
3.प्रदीप प्रजापति (37 वर्ष), निवासी जरहाभाठा,

4.श्याम लाल यादव (38 वर्ष), निवासी यादव नगर, तिफरा,

ये है वीडियो

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed