
रायपुर,,, देह व्यापार से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! थाना सिविल लाइन क्षेत्र के शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर के संचालक और मुख्य आरोपी पिंटू जायसवाल उर्फ गजेंद्र जायसवाल को पुलिस ने करीब ढाई साल बाद गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था!और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था!
मामला थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 311/23 से जुड़ा है!जिसमें आरोपी के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 4, 5, 7 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 370 के तहत अपराध दर्ज किया गया था! 24 जून 2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने स्पॉ सेंटर में छापा मार कार्रवाई की थी! इस दौरान स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) और सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार किया गया था! उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे!
छापे के दौरान मुख्य संचालक पिंटू जायसवाल मौके से फरार हो गया था! इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 173(8) के तहत विवेचना जारी रखी… नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन रमाकांत साहू के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी शुरू की गई! तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और उसके गृह ग्राम कलमी बरमपुर, जिला मुंगेली सहित अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई!
लगातार प्रयासों के बाद थाना सिविल लाइन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने आखिरकार आरोपी पिंटू जायसवाल उर्फ गजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया! इस कार्रवाई में मुंगेली पुलिस का भी अहम योगदान रहा…
पुलिस के अनुसार आरोपी करीब ढाई साल से फरार था! और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपता फिर रहा था! फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है! और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
