
बिलासपुर,,, रतनपुर पुलिस ने अवैध धान खरीदी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 कट्टी धान से भरे एक माजदा वाहन को जब्त किया है! यह कार्रवाई 21 दिसंबर 2025 को की गई.. जब पुलिस को सूचना मिली कि एक वाहन अवैध रूप से धान लेकर कृषि उपज मंडी में बेचने जा रहा है!

सूचना के अनुसार माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 ग्राम खरगहनी थाना कोटा से ग्राम तेंदु भाठा थाना रतनपुर की ओर जा रहा था! मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया! उनके निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर ने टीम गठित कर ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को पकड़ा!
वाहन चालक ने अपना नाम रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव उम्र 37 वर्ष निवासी नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर बताया! पूछताछ के दौरान चालक धान की खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई भी वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका… दस्तावेजों के अभाव में धान को चोरी की मशरूका होने की आशंका पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत वाहन सहित 150 बोरी धान को मौके पर ही जब्त कर लिया गया!
पुलिस द्वारा तत्काल तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को सूचना दी गई… जो मौके पर पहुंचकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं!रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबारियों में हड़कंप मच गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
