Wed. Oct 28th, 2026

गांधी जी की पुण्यतिथि पर भी छलके जाम बिलासपुर में खुली रहीं शराब दुकानें, कांग्रेस का तंज ‘बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैय्या’, सवालों में सरकार की नीति-नीयत और राजस्व की मजबूरी…

बिलासपुर,,,  बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रूपया मामला राज्य स्थापना के 25 साल बाद महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर शराब दुकानों से शराब बिक्री का है! सवाल यह उठ रहा कि क्या सरकार पैसों के लिए इतनी मजबूर है! कि गाँधी जी की पुण्यतिथि पर शराब बिक़वानी पड़ रही है!
शहर में शुक्रवार 30 जनवरी को गाँधी जी की पुण्यतिथि पर भी शराब की दुकानें खुली रही… दुकानों का शटर खोलकर बेधड़क शराब बेची जाती रही… दुकानों में शराब खरीदने मदिरा प्रेमियों का हुजूम लगा रहा… लोगो का कहना है! कि इन 25 सालो में ऐसा पहली बार देखने मे आया कि गांधी जी की पुण्य तिथि पर शराब की दुकानें खुली रही…
इससे भाजपा सरकार की नीति और नीयत को लेकर भी सवाल उठ रहे… कि जो भारतीय जनता पार्टी तत्कालीन भूपेश सरकार में शराबबंदी को लेकर हल्ला और कांग्रेस का मखौल उड़ाती रही वही भाजपा की सरकार आज गांधी जी की पुण्य तिथि तक को नही बख़्श रही… शहर की शराब दुकानों से धड़ल्ले से शराब बेची जाती रही…
आप खुद देखिये ये तस्वीरें और वीडियो फुटेज चाँटीडीह सब्जी मंडी के सामने देशी- विदेशी मदिरा दुकान की है… जहा खुलेआम शटर खोलकर शराब बेची जा रही…!

बाइट,,, महेश दुबे टाटा महराज कांग्रेस नेता

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed