
बिलासपुर,,, जुना बिलासपुर पचरी घाट बैराज में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई… मामले में एक तिवारी लड़के समेत 3 युवकों का नाम आया है! मृतक और आरोपी सब जूना बिलासपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे है!


वारदात रात करीब 8 बजे के आसपास की है! पुलिस के मुताबिक इस वारदात में मृत युवक का नाम सानुल खान उर्फ अमन बताया जा रहा है! जिसकी उम्र लगभग 23_ 24 वर्ष बताई जा रही है!

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के मुताबिक वारदात बैराज के ऊपर हुई है! जहां तिवारी नामक युवक समेत 3 लोगों ने सानुल के गले शरीर के अन्य हिस्से में चाकू से हमला किया
उसकी करुण चीत्कार सुनकर दौड़े आसपास के युवाओं ने खून से लथपथ मृतक सानुल को बैराज के ऊपर से नीचे उतार कर इलेक्ट्रिट ऑटो से सिम्स पहुंचाया… जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया… सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस पहले सिम्स हॉस्पिटल फिर घटना स्थल पर पहुंची…
इसी बीच ASP… और CSP गगन कुमार भी मौके पर पहुंच गए… मौका मुआयना के बाद ASP ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया वारदात के बाद जूना बिलासपुर कतियापारा इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है!
रोज लगा रहता है! असामाजिक तत्वों का जमावड़ा…
लगभग 4_5 साल से बन रहे बैराज और इसके आसपास शराबियों गंजेडियो और युवतियों का जमावड़ा रहता है! यहां पहले भी मारपीट की वारदात हो चुकी ही! जिसको लेकर भी सवाल उठ रहे है! कि पुलिस द्वारा नियमित सर्चिंग न करने के कारण यह बड़ी वारदात हुई… जिसकी जमकर चर्चा है!
विसर्जन स्थल पचरी में 2 पक्षों में 3 लोग थे! जिसमें आपस में मारपीट की सूचना मिली थी! जिसमें 1 युवक की मृत्यु हो गई… जहां पुलिस के द्वारा घटना स्थल को सुरक्षित किया गया है! जो मृतक है! उसका पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है! कुछ संदेहियों के नाम का पता चला है! जिनकी पतासाजी के लिए टिम लगाई गई है! मृतक का नाम अमन हुसैन है!
मृतक जूना बिलासपुर का रहने वाला है! ASP पंकज पटेल का कहना है! कि लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग होती है! उनका कहना है! कि क्षेत्र बड़ा होने से हर जगह हर समय क्षेत्र पर उपस्थित हो पाना मुश्किल हो जाता है! लेकिन पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार घूमते रहती है! लेकिन सूचना मिलने पर लगातार कार्रवाई करते है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
