बिलासपुर,,, तोरवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील और धमकीपूर्ण संदेश प्रसारित करने तथा झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में 26 वर्षीय युवती प्रीति सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है! आरोप है! कि उसने अपने पूर्व परिचित संजय रात्रे के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने की साजिश रची…
पुलिस के अनुसार संजय रात्रे ने 15 मई को शिकायत दर्ज कराई थी.. कि उसके नाम से बनाई गई…
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील और धमकीपूर्ण संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। मामले की जांच के दौरान साइबर तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण किया गया।
जांच में खुलासा हुआ कि उक्त फर्जी आईडी का संचालन स्वयं प्रीति सूर्यवंशी कर रही थी। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपिया ने पहले 1 जनवरी 2026 को थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि संजय रात्रे के नाम की इंस्टाग्राम आईडी से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और अश्लील फोटो भेजी जा रही हैं।
तकनीकी जांच में सामने आया कि जिस आईडी की शिकायत की गई थी, उसका संचालन भी खुद प्रीति ही कर रही थी। उसने स्वयं को संदेश भेजकर उनके स्क्रीनशॉट तैयार किए और उन्हीं के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पूर्व में प्रेम संबंध में थे।
पर्याप्त डिजिटल साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 21 जून 2026 को प्रीति सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच अभी जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21जस्टिस बंगला से गोलबाजार तक बाइक पर ‘सर्कस’, ट्रैफिक वाले शायद छुट्टी मनाते रहे! युवक कभी लेटा, कभी खड़ा होकर स्टंट करता रहा—संडे की भीड़ में सिस्टम की नजर आखिर कहां थी, चालान की रफ्तार कैमरे तक पहुंची या स्टंटबाज तक?
Uncategorized2026.09.21शहर के पुराने बस स्टैंड के एक चर्चित होटल हेवेन्स पार्क में आधी रात ‘पब का पंगा’, युवती का तांडव, बाउंसर हुए बेबस, डायल-112 भी पहुंची लेकिन ड्रामा नहीं थमा, अब सवाल—देर रात तक ‘जाम’ छलक रहा था तो पुलिस-आबकारी की निगरानी आखिर किस काम की?
Uncategorized2026.09.20तौसिफ खान पर बीजेपी का ‘अनुशासन डंडा’ चला, प्रदेश मंत्री की कुर्सी गई, अब प्राथमिक सदस्यता भी राडार पर! अदालत में लंबित मामलों से पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला, 7 दिन में सफाई दो वरना पार्टी से भी ‘राम-राम’…
Uncategorized2026.09.20ई है RTO दफ्तर तू देख बबुआ, बरामदे में फाइलों की ‘खरही’, सीढ़ियों पर रिकॉर्ड के बोरे और सुरक्षा भगवान भरोसे, फाइल गायब हो, दस्तावेज निकले या फर्जीवाड़ा हो जाए तो RTO साहब बताएंगे, इन सरकारी कागजों का ‘माई-बाप’ आखिर कौन?

