बिलासपुर,,, तिफरा ओवरब्रिज पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया… बताया जा रहा है! कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी… हादसे के बाद आरोपी वाहन मौके से फरार हो गया… पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश में जुटी है!
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज पर बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी… टक्कर इतनी जबरदस्त थी… कि बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन से जा टकराई… हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई… जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया… घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया… वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची… अधिकारियों ने ओवरब्रिज पर यातायात को नियंत्रित करते हुए सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहन और अन्य सामान को हटवाया… पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने भेज दिया है!
प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होना सामने आया है! पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है! और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है! तिफरा ओवरब्रिज पर हुआ यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है! पुलिस मामले की जांच कर रही है! और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है
!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21जस्टिस बंगला से गोलबाजार तक बाइक पर ‘सर्कस’, ट्रैफिक वाले शायद छुट्टी मनाते रहे! युवक कभी लेटा, कभी खड़ा होकर स्टंट करता रहा—संडे की भीड़ में सिस्टम की नजर आखिर कहां थी, चालान की रफ्तार कैमरे तक पहुंची या स्टंटबाज तक?
Uncategorized2026.09.21शहर के पुराने बस स्टैंड के एक चर्चित होटल हेवेन्स पार्क में आधी रात ‘पब का पंगा’, युवती का तांडव, बाउंसर हुए बेबस, डायल-112 भी पहुंची लेकिन ड्रामा नहीं थमा, अब सवाल—देर रात तक ‘जाम’ छलक रहा था तो पुलिस-आबकारी की निगरानी आखिर किस काम की?
Uncategorized2026.09.20तौसिफ खान पर बीजेपी का ‘अनुशासन डंडा’ चला, प्रदेश मंत्री की कुर्सी गई, अब प्राथमिक सदस्यता भी राडार पर! अदालत में लंबित मामलों से पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला, 7 दिन में सफाई दो वरना पार्टी से भी ‘राम-राम’…
Uncategorized2026.09.20ई है RTO दफ्तर तू देख बबुआ, बरामदे में फाइलों की ‘खरही’, सीढ़ियों पर रिकॉर्ड के बोरे और सुरक्षा भगवान भरोसे, फाइल गायब हो, दस्तावेज निकले या फर्जीवाड़ा हो जाए तो RTO साहब बताएंगे, इन सरकारी कागजों का ‘माई-बाप’ आखिर कौन?

