बिलासपुर,,
मस्तूरी पुलिस ने कोयला अफरा-तफरी और मिलावट के बड़े मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान तीन ट्रेलर, एक रोलर मशीन और करीब 30 टन कोयला जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसीसीएल गेवरा माइंस से उच्च गुणवत्ता वाला जी-11 कोयला राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के लिए भेजा गया था। जांच में तीन ट्रेलरों में खराब और मिलावटी कोयला मिलने पर मामला दर्ज किया गया। विवेचना में सामने आया कि ट्रेलर चालक, वाहन मालिक और कोल डिपो संचालक मिलकर रास्ते में असली कोयला उतारकर उसकी जगह गिट्टी मिश्रित निम्न गुणवत्ता का कोयला प्लांट में पहुंचा रहे थे।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि बेलतरा टोल प्लाजा के पास संचालित आकाश सिंघल के कोल डिपो में जी-11 कोयला खाली कर उसे दूसरे कोयले में मिलाया जाता था। इसके बाद मिलावटी कोयला ट्रेलरों से प्लांट भेजा जाता था और अवैध कमाई का बंटवारा आरोपियों के बीच होता था।
मामले में चालक जयकांत यादव, ट्रेलर मालिक सुमित यादव और सूरज सिंह के साथ कोल डिपो संचालक आकाश सिंघल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि लंबे समय से चल रहे इस कोयला खेल का भंडाफोड़ कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
Uncategorized2026.09.2122 को जन्मदिन, 21 को ही ‘बधाई’ की छुट्टी, अमर अग्रवाल के बैनर-पोस्टर निगम ने उतारकर किए जब्त, समर्थकों में खलबली—रूल बदला या गुटबाजी का खेल? जन्मदिन से पहले ही निगम का ‘पोस्टर हटाओ अभियान’ क्यों?…

