बिलासपुर,,,, जूना अखाड़े की महिला साध्वी ने रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर बीजेपी के मंत्रियों की धौंस दिखा कई सालों से प्रताड़ित करने ग़म्भीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसएसपी से की है! महिला साध्वी का आरोप है! कि उनके साथ न केवल सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया… बल्कि संत समाज के बीच उनका अपमान कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया… साध्वी के अनुसार, 3 जून को ग्राम फुलवारीपारा के भयहरण हनुमान मंदिर आश्रम में वे अन्य सन्तो के साथ मृत्यु भोज में बैठी थीं… तब भी अध्यक्ष ने उनके साथ अमद्र व्यवहार करते हुए उन्हें हाथ पकड़कर उठा दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी… पीड़ित साध्वी ने इसे संत समाज की गरिमा और सम्मान पर सीधा आघात बताते हुए अध्यक्ष पर आश्रम में तोड़फोड़ और हस्तक्षेप का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की…
महिला सम्बन्धी अपराध पर रतनपुर पुलिस नही ग़म्भीर….
महिला साध्वी ने रतनपुर पुलिस पर महिला संबंधी अपराध की शिकायत दर्ज करने में कोताही, और अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनैतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई न होने पर वे शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आकर एसएसपी से न्याय की मांग करनी पड़ी… एसएसपी ने एडिशनल एसपी को पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.06कालसर्प दोष से घिरी तहसील में डायवर्सन का नया खेल, फीस गई, फाइल गई, फिर भी जनता लाइन में खड़ी…
Uncategorized2026.08.06नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में नया धमाका, पुलिस के नोटिस से फिर मचा तहसील में हड़कंप, पूर्व तहसीलदार-नायब तहसीलदार पूछताछ के घेरे में; साढ़े 17 करोड़ घोटाले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, दफ्तर में दिनभर रही हलचल…
Uncategorized2026.08.06प्रदीप आर्य की 72 घंटे की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नाबालिग से 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़, खरीददार समेत 9 आरोपी सलाखों के पीछे…
Uncategorized2026.08.05पचरी घाट बैराज पर चल रहा था नशे का काला खेल, कोतवाली पुलिस ने कशा ऐसा शिकंजा कि Nitrosun और Onerex दवाई बेचने वाले दबोचे गए, उड़ीसा में छिपा 1 फरार गांजा सप्लायर भी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया…

