बिलासपुर,,, जिला प्रशासन के फूड एवं सेफ्टी विभाग ने व्यापार विहार को अघोषित नकली माल का अड्डा बना लिया है! यहाँ लगातार कार्रवाई तो की जा रही है! लेकिन आज तक ये सामने नहीं आया… कि कौन सा सैंपल नकली निकला और कौन असली इसको लेकर व्यापारी सवाल उठा रहे है! कि विभाग यदि सच के नकली माल से उपभोक्ताओं को बचाना चाह रहा है! तो सीधे कारखानों और मिलो में दबिश देकर कार्रवाई की जाए… ताकि इसपर प्रभावी रोक लग सके…
जिला प्रशासन के फूड एवं सेफ्टी विभाग की टिम ने गुरुवार को फिर व्यापार विहार के अनिल ट्रेडर्स में कार्रवाई की… दुकान के रेख से पैक पैकेट एवं सीसीओ के सैंपल लिये गए… विभागीय अफसरों का कहना है! कि नकली माल की शिकायत पर वे लोग यहां कार्रवाई करने के लिए आए है! उत्पादों के सैंपल लिए जा रहे है!
गौरतलब है! कि दो दिन पूर्व भी विभागीय टिम ने व्यापार विहार के 2 संस्थानों में दबिश दी थी… वहाँ क्या मिला पूछने पर अफसरों का कहना है! कि अभी सैंपल जांच के लिए भेजी गई है! रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगा… वहीं व्यापार विहार से अब तक कितने संस्थानों से क्या क्या सैंपल लिए गए है! और उनकी क्या रिपोर्ट आई है! पूछने पर टिम के अफसरों का कहना है! कि जांच अभी प्रक्रियाधीन है!
व्यापार विहार ही क्यों निशाने पर…
शहर में बड़ी संख्या में डेयरी, खोवा मंडी, और अन्य खाद्य संबंधी संस्थान संचालित है! बावजूद इसके व्यापार विहार फूड एवं सेफ्टी डिपार्टमेंट के निशाने पर है! व्यापार विहार के व्यापारी हलकान है! कि आखिर उनके ही संस्थानों पर क्यों आए दिन दबिश दी जा रही है! व्यापारियों का कहना है! कि केवल सैंपल लिए जा रहे है! रिपोर्ट आज तक नहीं आई…
ऑफिस में सन्नाटा कोई नहीं बताता…
न्यूज़ बास्केट की टिम ने फुट सेफ्टी की डिपार्टमेंट के टिम से सवाल किया कि आज तक व्यापार विहार से कितने सैंपल लिए गए है! कितने की जांच रिपोर्ट आई है! कितने सही और कितने गलत है! अफसर जवाब नहीं दे सके… न्यूज़ बास्केट की टिम ने कई बार कंपोजिट बिल्डिंग के विभाग के दफ्तर में भी संपर्क का प्रयास किया परंतु दफ्तर में कोई नहीं मिले….

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.17रील के चक्कर में मौत से रियल मुलाकात! खूंटाघाट में गेट फांदकर सेल्फीबाज पहुंचे तेज बहाव के मुहाने, रतनपुर पुलिस ने पकड़ा तो कराई उठक-बैठक, समझाया लाइक-कमेंट के लिए जिंदगी दांव पर न लगाएं…
Uncategorized2026.08.17ताला तोड़ा, लॉकर फोड़ा, जेवर समेटे और CCTV ने कर दिया खेल खल्लास, रेलवे लोको पायलट के घर चोरों ने मचाई ‘धमाचौकड़ी’, 4.50 लाख के गहने पार कर भागे, अब कैमरे बताएंगे चोरों की पूरी कहानी…
Uncategorized2026.08.17नाला धंसा, निगम सोया: गड्ढे में नागरिकों ने गाड़ा खंभा, करोड़ों की स्मार्ट सिटी में ‘भोंगरा’ ही सुरक्षा कवच…
Uncategorized2026.08.15झंडा ऊंचा, व्यवस्था नीची! VIP गेट पर हंगामा, मंच पर कुर्सियों को लेकर नेताओं में चिल्लाचोट; रिहर्सल पर भी उठे सवाल…

