Breaking
2 Jul 2026, Thu

छापे पर छापे, रिपोर्ट का अता-पता नहीं! व्यापारी भी कटघरे में, फूड सेफ्टी अफसर भी घेरे में… आखिर नकली कौन और जिम्मेदार कौन?…

बिलासपुर,,, जिला प्रशासन के फूड एवं सेफ्टी विभाग ने व्यापार विहार को अघोषित नकली माल का अड्डा बना लिया है! यहाँ लगातार कार्रवाई तो की जा रही है! लेकिन आज तक ये सामने नहीं आया… कि कौन सा सैंपल नकली निकला और कौन असली इसको लेकर व्यापारी सवाल उठा रहे है! कि विभाग यदि सच के नकली माल से उपभोक्ताओं को बचाना चाह रहा है! तो सीधे कारखानों और मिलो में दबिश देकर कार्रवाई की जाए… ताकि इसपर प्रभावी रोक लग सके…

जिला प्रशासन के फूड एवं सेफ्टी विभाग की टिम ने गुरुवार को फिर व्यापार विहार के अनिल ट्रेडर्स में कार्रवाई की… दुकान के रेख से पैक पैकेट एवं सीसीओ के सैंपल लिये गए… विभागीय अफसरों का कहना है! कि नकली माल की शिकायत पर वे लोग यहां कार्रवाई करने के लिए आए है! उत्पादों के सैंपल लिए जा रहे है!
गौरतलब है! कि दो दिन पूर्व भी विभागीय टिम ने व्यापार विहार के 2 संस्थानों में दबिश दी थी… वहाँ क्या मिला पूछने पर अफसरों का कहना है! कि अभी सैंपल जांच के लिए भेजी गई है! रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगा… वहीं व्यापार विहार से अब तक कितने संस्थानों से क्या क्या सैंपल लिए गए है! और उनकी क्या रिपोर्ट आई है! पूछने पर टिम के अफसरों का कहना है! कि जांच अभी प्रक्रियाधीन है!

व्यापार विहार ही क्यों निशाने पर…

शहर में बड़ी संख्या में डेयरी, खोवा मंडी, और अन्य खाद्य संबंधी संस्थान संचालित है! बावजूद इसके व्यापार विहार फूड एवं सेफ्टी डिपार्टमेंट के निशाने पर है! व्यापार विहार के व्यापारी हलकान है! कि आखिर उनके ही संस्थानों पर क्यों आए दिन दबिश दी जा रही है! व्यापारियों का कहना है! कि केवल सैंपल लिए जा रहे है! रिपोर्ट आज तक नहीं आई…

न्यूज बास्केट की टिम ने फुट सेफ्टी की डिपार्टमेंट के टिम से सवाल किया कि आज तक व्यापार विहार से कितने सैंपल लिए गए है! कितने की जांच रिपोर्ट आई है! कितने सही और कितने गलत है! अफसर जवाब नहीं दे सके… न्यूज़ बास्केट की टिम ने कई बार कंपोजिट बिल्डिंग के विभाग के दफ्तर में भी संपर्क का प्रयास किया परंतु दफ्तर में कोई नहीं मिले….

000

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *