बिलासपुर,,, जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे… अभियान के तहत तोरवा पुलिस और ACCU की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,690 रुपये नकद, 7 टच स्क्रीन मोबाइल, 4 कीपैड मोबाइल, एक प्रिंटर, एक स्कॉर्पियो वाहन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है!
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है! मुखबिर से सूचना मिली थी…. कि तोरवा स्थित साईधाम कॉलोनी में किशन चंद बजाज अपने घर से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा है! सूचना के आधार पर 6 जुलाई को तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने छापेमारी की…
कार्रवाई के दौरान मौके पर किशन चंद बजाज (66), दिनेश कुमार वाधवानी (39), भैयालाल सोनकर (39) और मनोहर लाल खत्री (63) ऑनलाइन सट्टा खिलाते मिले… पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और वाहन जब्त कर लिए…
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 तथा संगठित अपराध के प्रावधानों के तहत धारा 112 बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया है! सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया…
पुलिस का कहना है! कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 4, 2026दिवाली में सोना खरीदो, भविष्य को चमकाओ! सुमित गांधी बोले—जेब जितनी इजाजत दे, उतना सोना लाओ, गहना भी चमकेगा और कल की पूंजी भी मुस्कुराएगी…
UncategorizedOctober 4, 202618 लाख का बार सस्ता, 70 लाख का चखना पड़ा महंगा, बोली में बने शेर, कमाई में ढेर, आधे से ज्यादा ठेकेदारों ने समेटा कारोबार 66 में से 30-32 सेंटर ही चालू, बाकी का हिसाब-किताब कौन पूछेगा? आबकारी विभाग भी बोला—सबका रेट अलग, कमाई का जोड़ लगाना मुश्किल…
UncategorizedOctober 4, 2026बेलतरा की राजनीति में बदले का बवाल, कांग्रेस ने खोला आरोपों का पिटारा, 12 सूत्रीय मांगों का लेकर 13 अक्टूबर को कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी, विधायक पर आरोपों की बौछार, अब प्रशासन की परीक्षा होगी दमदार, जांच नहीं हुई तो आंदोलन का बजेगा बिगुल, सियासी पारा होगा हाई…
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक! मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी—युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?

