
00 उधड़ी सड़के करोड़ो की लाइटो के बाद क्यो घुप्प अंधेरा..
00 गुणवत्ता की घुट्टी ने साल भर में बोला टे…
बिलासपुर,,, ये हमर बिलासपुर स्मार्ट सिटी है! या डंडा पचरंगा ग्राउंड, ये तस्वीरें राजकिशोर नगर शनि मंदिर के बगल पंचवटी कालोनी मार्ग की है! आप खुद देखिये कैसे करोड़ो की स्ट्रीट लाइटों के बाद भी सड़क पर अंधेरा पसरा है! मवेशी के झुंड और आगे नाले का दो साल पहले ढलवाया गया… धँसका स्लैब है! जो कह रहा बस बूथई मजबूत है! बाकी सब भसरभोंग… करीब डेढ़ दो साल पूर्व तत्कालीन जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा के कार्यकाल में तत्कालीन नगर सरकार के मुखिया के करीबी की कालोनी से नाला निकाला गया… खुले नाले के कारण गन्दगी और बदबू से जब शनि मंदिर में संचालित योग शिविर बन्द होने की नौबत आई और शिकायत अफसरो तक पहुची… तब आनन- फानन में नाले के ऊपर स्लैब डलवाया गया… वही सामुदायिक भवन के आगे से शनि मंदिर तक स्लैब के बदले सीधी ढलाई करा दी गई…. जो अपनी अद्वितीय गुणवक्ता के कारण धसंक गया है! घुप्प अंधेरा है! मवेशी है! उधड़ी धंसी सड़क है! और नाले के ऊपर भरका है! जिम्मेदारों को तो मतलब है! नही, एक – दो जीवलेवा घटना हुई…. तो आसपास के युवाओं ने भरका के ऊपर डंडा गाड़ दिया… ताकि कोई चारपहिया और बाइक सवार इसकी चपेट में आकर हताहत न हो कोई बड़ी अनहोनी न हो… बिलासपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026- 27 का अनुमानित बजट 1,301 करोड़ रुपये और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का बजट 3966 करोड़ रुपये था… सवाल यह उठ रहा… कि क्या इतने भकारी भरकम बजट वाले नगर निगम प्रशासन और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पास सीमेंट और गिट्टी के लिए फंड नही है! या जिम्मेदार अफसर काम नही करा पा रहे… सवाल ये भी की ऐसे लापरवाही के यदि कोई हादसा कोई अनहोनी होती है! तो इसका जिम्मेदार कौन होगा…
दो- दो बम्बू…
शनिमंदिर के बगल सामुदायिक भवन रोड पर बीचोबीच भारी वाहनो की आवाजाही रोकने लहले से बड़ा खम्भा लगवाया गया है! ऐसे में मंदिर के बाउण्ड्रीवाल साइड के नाले के टूटे स्लैब की जगह खम्भा लगाकर लोगो को बचाने आगाह किया जा रहा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 30, 2026हॉस्टल में कमाई फुल, निगम की टैक्स वसूली गुल, 70 में 50 मकान बने हॉस्टल, फिर भी रिकॉर्ड में घर, निगम की ऐसी ‘राजस्व नींद’ कि कमर्शियल टैक्स भी पूछ रहा, साहब मेरी गलती क्या है…
UncategorizedSeptember 30, 2026दमकल की पहुंच 5 मंजिल तक, परमिशन 11 मंजिल की, बिलासपुर में आग बुझाने की क्षमता छोटी, इमारतों के सपने बड़े… 6 दमकल और 39 जवानों के भरोसे लाखों की आबादी, फायर सेफ्टी सिस्टम खुद आग के इंतजार में…
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
