
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में चोरों ने एक रेलवे लोको पायलट के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 4.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिया…. वारदात के दौरान चोरों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा और फिर मुख्य दरवाजा उखाड़कर घर के भीतर प्रवेश किया… इसके बाद बेडरूम में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात चोरी कर फरार हो गए…. पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! मिली जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित पंचाली विहार निवासी सतानंद जंघेल रेलवे में लोको पायलट हैं! वे 14 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे अपने परिवार के साथ बच्चे की शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने भिलाई गए थे… इसी दौरान 15 अगस्त की सुबह करीब 6:13 बजे पड़ोसी राजेश सोनी ने फोन कर बताया…. कि उनके मकान के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है!
और मुख्य दरवाजा भी उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है! सूचना मिलते ही सतानंद अपने परिवार के साथ सुबह करीब 9:15 बजे बिलासपुर पहुंचे… घर पहुंचने पर पुलिस भी मौके पर मौजूद थी… अंदर जाकर देखा तो चैनल गेट और मुख्य प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त थे… बेडरूम की आलमारी का दरवाजा और लॉकर टूटा हुआ था… जबकि कपड़े सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा था… पीड़ित के मुताबिक लॉकर में रखे तीन सोने के सेट, डायमंड अंगूठी, दो मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, डायमंड रिंग, चोकर, हार, सीताहार, बाली, टॉप्स सहित चांदी की चार पायल और 10 बिछिया गायब मिले… चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है! सरकंडा पुलिस ने धारा 305 (ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है! पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 30, 2026हॉस्टल में कमाई फुल, निगम की टैक्स वसूली गुल, 70 में 50 मकान बने हॉस्टल, फिर भी रिकॉर्ड में घर, निगम की ऐसी ‘राजस्व नींद’ कि कमर्शियल टैक्स भी पूछ रहा, साहब मेरी गलती क्या है…
UncategorizedSeptember 30, 2026दमकल की पहुंच 5 मंजिल तक, परमिशन 11 मंजिल की, बिलासपुर में आग बुझाने की क्षमता छोटी, इमारतों के सपने बड़े… 6 दमकल और 39 जवानों के भरोसे लाखों की आबादी, फायर सेफ्टी सिस्टम खुद आग के इंतजार में…
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
