
बिलासपुर–रतनपुर,,, बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर का तेज बहाव लोगों के लिए खतरा बना हुआ है! बावजूद इसके कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी और वीडियो बनाने पहुंच रहे हैं! 16 अगस्त को सामने आई तस्वीरों में कुछ लोग सुरक्षा के लिए लगाए गए गेट को लांघकर वेस्टवियर के खतरनाक हिस्से में पहुंच गए और तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी व रील बनाते नजर आए…
मामले की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गेट पार कर अंदर गए लोगों को बाहर निकाला…. पुलिस ने मौके पर ही उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए समझाइश दी कि तेज बहाव और गहरे पानी के नजदीक जाना बेहद खतरनाक है! हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ भी प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए थे….
पुलिस ने लापरवाही करने वाले कुछ लोगों से मौके पर ही उठक-बैठक भी कराई और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी… साथ ही लोगों को समझाया गया…. कि सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड और गेट को किसी भी हालत में पार न करें…. बारिश के दौरान नदी-नालों, डेम और वेस्टवियर के आसपास तेज बहाव की स्थिति में हादसे का खतरा बढ़ जाता है!
रतनपुर पुलिस द्वारा खूंटाघाट सहित आसपास के संवेदनशील जल क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है! पुलिस ने आमजन से अपील की है! कि बारिश के मौसम में तेज बहाव और गहरे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें…
पुलिस का साफ संदेश है! सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है! कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को खतरे में न डालें…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 1, 2026लोखंडी में कीटनाशक का कारोबार या मिलावट का दरबार! बिना लाइसेंस दवाओं का भंडार, सातों सैंपल मिसब्रांडेड निकले, एक्सपायरी ने भी जमाया डेरा! खेती बचाने वाली दवाओं का ही बिगड़ा हिसाब, अब FIR ने बढ़ाई आरोपी की टेंशन, कृषि विभाग की जांच में खुला कथित गड़बड़झाला…
UncategorizedSeptember 30, 2026हॉस्टल में कमाई फुल, निगम की टैक्स वसूली गुल, 70 में 50 मकान बने हॉस्टल, फिर भी रिकॉर्ड में घर, निगम की ऐसी ‘राजस्व नींद’ कि कमर्शियल टैक्स भी पूछ रहा, साहब मेरी गलती क्या है…
UncategorizedSeptember 30, 2026दमकल की पहुंच 5 मंजिल तक, परमिशन 11 मंजिल की, बिलासपुर में आग बुझाने की क्षमता छोटी, इमारतों के सपने बड़े… 6 दमकल और 39 जवानों के भरोसे लाखों की आबादी, फायर सेफ्टी सिस्टम खुद आग के इंतजार में…
UncategorizedSeptember 29, 2026लक्ष्मीकांत कोका के 10 हजार ने खोल दी संपदा शाखा की संपत्ति की पोल, 25 साल से कुर्सी पर जमे बाबू कोका की दौलत पर सवाल, घर से सामान निकलने की चर्चा, और करोड़ो की प्रॉपटी के चर्चे के बढ़ाई ACB की टेंशन….
