
बिलासपुर,,,, पुराना बस स्टैंड के पास युवक से मारपीट कर उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है!
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्टी के पास सुलभ के सामने वासु केशरवानी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की गई…. आरोपियों ने हाथ-मुक्के और डंडे से हमला किया तथा मारने के लिए पत्थर भी उठाया… इसके बाद वासु को अपने साथ ले जाने की बात सामने आई…
घटना के बाद वासु तारबाहर चौक के पास ऑटो में बैठा था…. इसी दौरान दो व्यक्तियों द्वारा उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर तारबाहर नाका से डीपूपारा बस्ती की ओर ले जाते हुए देखा गया… इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया…. और 9 अगस्त की सुबह करीब 7:14 बजे के बाद से वह घर नहीं पहुंचा…. मामले की सूचना और वायरल वीडियो के आधार पर तारबाहर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की…. विवेचना के दौरान रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को पहले गिरफ्तार किया गया था… वहीं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी जोई एंथोनी (26) और जितेन्द्र छाबड़ा (33) को गिरफ्तार कर लिया….
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत और भागीरथी गेदले का योगदान रहा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 2, 2026लोखंडी की मारपीट में सकरी T.I उमेश साहू की कुर्सी पर गिरी गाज, FIR में देरी और अफसरों को खबर देने में कथित लापरवाही पड़ी भारी, थानेदारी छूटी, लाइन में लगी हाजिरी, SSP के एक्शन से सकरी थाने में बदली कमान…
UncategorizedOctober 2, 2026रेत का धंधा समझे थे मलाई, कोर्ट ने करा दी जेल की सैर भाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, दो आरोपियों को सालभर की सजा सुनाई गई… ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी लगा, 66 FIR के बाद खनिज विभाग का संदेश रेत में खेलोगे, तो कानून झेलोगे…
UncategorizedOctober 2, 2026बिलासपुर की बेटी प्रशंसा पांडे ने मारी दिल्ली में एंट्री, संसद भवन में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम, कॉलेज से मिली शाबाशी, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी युवा नेतृत्व का दम प्रशंसा के कदम संसद की ओर, बिलासपुर बोले “वाह बेटी, कमाल कर दिया…
UncategorizedOctober 2, 2026सकरी तहसील में कागजों का खेल निराला, खसरा लॉक तो ब्लैंक पेपर का सहारा, अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में कथित कमाई का आरोप, स्थगन के बावजूद नामांतरण की चर्चा… साहबों की डिजिटल कलाकारी पर उठे सवाल, जांच हुई तो खुलेंगे राज…
