
बिलासपुर,,,, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई का त्वरित परिणाम सामने आया है! थाना सिटी कोतवाली के N.D.P.S प्रकरण में विशेष N.D.P.S न्यायालय, बिलासपुर ने 3 आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और 1.50 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है! खास बात यह है! कि मामले का विचारण लगभग 07 माह में पूरा हुआ….
मामला अपराध क्रमांक 488/2025, धारा 21, 22 NDPS एक्ट से जुड़ा है! पुलिस ने सितंबर 2025 में कार्रवाई करते हुए कुल 114 नग Buprenorphine Injection, यानी 2 एमएल प्रति इंजेक्शन के हिसाब से 228 एमएल नशीली दवा बरामद की थी… प्रकरण में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10/BN2344, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई, भी जब्त की गई थी…
पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर ज्वाली नाला के पास दबिश देकर दो आरोपियों से 62 इंजेक्शन बरामद किए गए… पुलिस ने साक्ष्य आधारित विवेचना पूरी कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया… सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों को दोषी मानते हुए कठोर सजा सुनाई…
पुलिस ने इस फैसले को नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए कड़ा संदेश बताया है! बिलासपुर पुलिस का कहना है! कि नशीली दवाओं की बिक्री, परिवहन और सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषसिद्धि की स्थिति में कठोर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे.…
नशे के कारोबार पर पुलिस का संदेश साफ है! कार्रवाई से बचना मुश्किल और कानून से बचना नामुमकिन…
गिरफ्तार आरोपी…👇👇👇
- निकेत वस्त्रकार, पिता रामावतार वस्त्रकार, उम्र 23 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
- जयंत वस्त्रकार, पिता शिव कुमार वस्त्रकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
- दुर्गा वर्मा, पति अश्वनी वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी घुटकू गोदाम मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 4, 202618 लाख का बार सस्ता, 70 लाख का चखना पड़ा महंगा, बोली में बने शेर, कमाई में ढेर, आधे से ज्यादा ठेकेदारों ने समेटा कारोबार 66 में से 30-32 सेंटर ही चालू, बाकी का हिसाब-किताब कौन पूछेगा? आबकारी विभाग भी बोला—सबका रेट अलग, कमाई का जोड़ लगाना मुश्किल…
UncategorizedOctober 4, 2026बेलतरा की राजनीति में बदले का बवाल, कांग्रेस ने खोला आरोपों का पिटारा, 12 सूत्रीय मांगों का लेकर 13 अक्टूबर को कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी, विधायक पर आरोपों की बौछार, अब प्रशासन की परीक्षा होगी दमदार, जांच नहीं हुई तो आंदोलन का बजेगा बिगुल, सियासी पारा होगा हाई…
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक! मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी—युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
UncategorizedOctober 4, 2026दिल्ली में प्रशंसा का जलवा, संसद से लेकर सियासी दिग्गजों तक पहुंची पांडे की धमक, मोदी से राहुल तक मुलाकात, छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऐसी लगाई हाजिरी कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के दरबार में दिखी अपनी मौजूदगी युवा राजनीति में एंट्री या बड़े धमाके की तैयारी?
