
00 फूलों के गुलदस्ते से नही बनी बात मंत्री और जिलाध्यक्ष को खरी-खरी…
00 दो घण्टे तक फंसी रही कार तो डाला रेस्ट हाउस में डेरा…
00 गुस्से का दिखा असर, गड्ढो को भरवा शुरू कराया मरम्मत…
बिलासपुर,,,, सोचिए आमआदमी कैसे नेशनल हाईवे-43 पर आवागमन करते होंगे… भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने तो बुधवार को सरगुजा के बदहाल नेशनल हाइवे के गड्ढे में गाड़ी फंसने से आग बबूला हो गए… दो घण्टे की मशक्कत के बाद जब उनकी कार गड्ढे से निकली तो उन्होंने नेताओ और अफसरो को तलब कर जमकर फटकार लगाई… उन्होंने नेताओ से दो टूक कहा कि या तो ठेकेदारी कर ले या नेतागिरी…
सीतापुर रेस्ट हाउस में नेताओ और अफसरो की क्लास का असर धरातल पर तत्काल नजर आया… न सिर्फ उस गड्ढे को भरवाया गया… जिसमें भाजपा के संगठन महामंत्री के कार का पहिया फंसा था… बल्कि सड़क पर काम भी चलता नज़र आया…. पब्लिक ने शुक्र मनाया की चलिए संगठन महामंत्री की कार फंसी तो सड़क को आने- जाने लायक मरम्मत कराने का काम भी शुरू हो गया…. नेशनल हाईवे विभाग ने सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है!
पर्यटन मंत्री और भाजपा जिला भाजपाध्यक्ष की ली क्लास…
बताया जा रहा… कि फसौव्वल कांड के दूसरे दिन गुरुवार सुबह पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया संगठन महामंत्री श्री साय से मिलने पहुंचे तो उन्होंने सड़क की बदहाली को लेकर दोनों को भी फटकार लगाई…
जशपुर टू अंबिकापुर..
जानकारी के मुताबिक संगठन महामंत्री श्री साय बुधवार शाम जशपुर से अंबिकापुर जा रहे थे…. उन्हें सूरजपुर और कोरिया में होने वाली पार्टी की बैठक में शामिल होना था… इसी दौरान सीतापुर शहर के बीच नेशनल हाईवे-43 पर उनकी गड्ढे में फंस गई… कार को निकालने में काफी समय लगा…
अफसरो से पूछा आपको क्यो नही दिखता..
सडक की बदहाली को लेकर भड़के संगठन महामंत्री ने पूछा नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सड़क की हालत को लेकर जमकर फटकार लगाई…
कहा कि जब नेता ठेकेदार हैं, तो गड्ढे भरने श्रमदान क्यों नही करते…
संगठन महामंत्री की नाराजगी का असर ये हुआ कि भारत माता चौक से दरिमा रोड मोड़ तक गड्ढों को भरने का काम शुरू करा दिया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 5, 202610-10, 12-12 हजार के चालान से ट्रैफिक थाने में हाहाकार, महिलाएं रोकर पूछ रहीं इतना पैसा लाएं कहां से? 173 करोड़ का ITMS जाम हटाने में फेल, मगर जेब काटने में पास, 50 का समोसा लेने निकले, 2000 का चालान घर आया…
UncategorizedOctober 5, 2026मोदी… मोदी… जपते-जपते निकल लिए बिहारी, जिला अस्पताल में डॉक्टर-दवाई के टोटे से लेकर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल तक पत्रकारों ने सवाल दागे, मगर मंत्री जी जवाबों की जगह हाथ जोड़कर चलते बने…
UncategorizedOctober 5, 2026स्कूल में गुरुजी का ऐसा ‘नशा ज्ञान’ कि वायरल वीडियो ने खोल दी पोल, अमर्यादित आचरण और पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद DEO का डंडा, 24 घंटे में निलंबन का फरमान, रिपोर्ट नहीं तो वेतन पर ब्रेक…
UncategorizedOctober 5, 2026पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर FIR, गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप; हिर्री पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा, थाने से सीधे कोर्ट और कोर्ट से न्यायिक रिमांड बोड़सरा में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़…
