
बिलासपुर,,, जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में कार्रवाई की है! यहां अब्बा हुजूर चावल की बोरी में छिपकली मिलने की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की…. चावल की बोरी में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने अपना मार्ट में दबिश दी… जांच के दौरान मौके पर मौजूद 8 बोरी चावल को सीज कर दिया गया…
विभाग की टीम ने संबंधित चावल का सैंपल जांच के लिए लिया है!इसके साथ ही वचन घी का नमूना भी लिया गया… दोनों सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है! रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी…. एक दिन पहले भी अपना मार्ट में खराब दाल को लेकर शिकायत सामने आई थी… शिकायत पर विभाग ने दाल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था…

खाद्य विभाग की कार्रवाई सिर्फ अपना मार्ट तक सीमित नहीं रही… टीम ने बल्ले बल्ले लाउंज से चिकन बटर मसाला का सैंपल भी जांच के लिए लिया है! विभागीय अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता को लेकर प्रतिष्ठानों की जांच की… चावल, घी और चिकन बटर मसाला के सैंपल जांच के लिए लिए गए… कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे….
लगातार सामने आ रही…. शिकायतों के बीच खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप है! विभाग ने स्पष्ट किया है! कि ‘खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच आगे भी जारी रहेगी… विभाग का कहना है! कि आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है!
जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 5, 2026स्कूल में गुरुजी का ऐसा ‘नशा ज्ञान’ कि वायरल वीडियो ने खोल दी पोल, अमर्यादित आचरण और पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद DEO का डंडा, 24 घंटे में निलंबन का फरमान, रिपोर्ट नहीं तो वेतन पर ब्रेक…
UncategorizedOctober 5, 2026पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर FIR, गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप; हिर्री पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा, थाने से सीधे कोर्ट और कोर्ट से न्यायिक रिमांड बोड़सरा में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़…
UncategorizedOctober 5, 2026अदाणी प्लांट में दारू ने मचाया बवाल, बिहारी-छत्तीसगढ़िया मजदूर भिड़े तो पत्थर बरसे, टीआई घायल, सरपंच की गाड़ी चकनाचूर… शराब ने ऐसा रंग दिखाया कि प्लांट से लेकर थाने तक मच गया हड़कंप…
UncategorizedOctober 4, 2026दिवाली में सोना खरीदो, भविष्य को चमकाओ! सुमित गांधी बोले—जेब जितनी इजाजत दे, उतना सोना लाओ, गहना भी चमकेगा और कल की पूंजी भी मुस्कुराएगी…
