
बिलासपुर,,, शहर में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर यातायात पुलिस नई डिजिटल व्यवस्था शुरू करने जा रही है! जल्द ही शहर के सभी पेट्रोल, डीजल और ई-रिक्शा ऑटो में QR कोड लगाया जाएगा… QR कोड स्कैन करते ही यात्री ऑटो चालक, वाहन मालिक और किराए पर वाहन चलाने वाले व्यक्ति से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे…
पुलिस के मुताबिक इस व्यवस्था से ऑटो चालकों और यात्रियों के बीच विवाद, संदिग्ध स्थिति या किसी घटना की स्थिति में वाहन और चालक की पहचान तत्काल सुनिश्चित की जा सकेगी… इसके लिए सभी ऑटो चालकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा… और उनका पूरा रिकॉर्ड पुलिस के पास डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा…
पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि बिलासपुर शहर के साथ ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक ऑटो चालक यात्रियों को पहुंचाते हैं! ऐसे में रास्ते में किसी आपात स्थिति या विवाद की स्थिति में QR कोड की जानकारी पुलिस के लिए मददगार साबित होगी… विशेष रूप से महिला ऑटो चालकों के लिए भी यह व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी मानी जा रही है! पुलिस के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर QR कोड के माध्यम से संबंधित ऑटो और चालक की पहचान करना आसान होगा… साथ ही आपात स्थिति में पुलिस को सूचना देने की व्यवस्था भी इससे जोड़ी जाएगी… यह पूरी पहल पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में की जा रही है! यातायात पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से जल्द से जल्द अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है! बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाले ऑटो पर निगरानी और कार्रवाई की जाएगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 5, 2026स्कूल में गुरुजी का ऐसा ‘नशा ज्ञान’ कि वायरल वीडियो ने खोल दी पोल, अमर्यादित आचरण और पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद DEO का डंडा, 24 घंटे में निलंबन का फरमान, रिपोर्ट नहीं तो वेतन पर ब्रेक…
UncategorizedOctober 5, 2026पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर FIR, गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप; हिर्री पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा, थाने से सीधे कोर्ट और कोर्ट से न्यायिक रिमांड बोड़सरा में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़…
UncategorizedOctober 5, 2026अदाणी प्लांट में दारू ने मचाया बवाल, बिहारी-छत्तीसगढ़िया मजदूर भिड़े तो पत्थर बरसे, टीआई घायल, सरपंच की गाड़ी चकनाचूर… शराब ने ऐसा रंग दिखाया कि प्लांट से लेकर थाने तक मच गया हड़कंप…
UncategorizedOctober 4, 2026दिवाली में सोना खरीदो, भविष्य को चमकाओ! सुमित गांधी बोले—जेब जितनी इजाजत दे, उतना सोना लाओ, गहना भी चमकेगा और कल की पूंजी भी मुस्कुराएगी…
