
बिलासपुर,,,, रेलवे स्टेशन बिलासपुर में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और पुरुष को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से दो बैग में रखे 10 पैकेटों से कुल 21.058 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया…. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है! दोनों आरोपी बिहार के
पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं! और उन्हें गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! जीआरपी के
अनुसार, पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर दिव्यांग पटेल के
निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल संभाग बिलासपुर
तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी
की जा रही है! इसी दौरान 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से
सूचना मिली कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4-
5 के हावड़ा छोर स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक महिला और
पुरुष संदिग्ध अवस्था में गांजा लेकर मौजूद हैं! सूचना मिलते
ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची… वहां एक महिला और
पुरुष दो बैग लेकर संदिग्ध हालत में मिले… घेराबंदी कर दोनों
को पकड़ा गया… पूछताछ में उनकी पहचान संगीता मिश्रा 43
वर्ष और सुशील मिश्रा 45 वर्ष पिता अमला मिश्रा, निवासी
बगहा-1, आनंद नगर, यादव ट्रांसपोर्ट गली, थाना बगहा,
जिला पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई… पुलिस ने दोनों के पास मौजूद एक काले रंग के बैग और एक लाल रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली… तलाशी के दौरान कुल 10 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ… इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल मात्रा 21.058 किलोग्राम निकली… पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मौके पर कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया… जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया… आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है! प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से गांजे की खेप लेकर बिलासपुर पहुंचे थे… पुलिस अब गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाया जाना था… इस संबंध में भी जांच कर रही है! कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव, टीम तथा रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही… जीआरपी ने स्पष्ट किया है! कि रेलवे के माध्यम से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 5, 202610-10, 12-12 हजार के चालान से ट्रैफिक थाने में हाहाकार, महिलाएं रोकर पूछ रहीं इतना पैसा लाएं कहां से? 173 करोड़ का ITMS जाम हटाने में फेल, मगर जेब काटने में पास, 50 का समोसा लेने निकले, 2000 का चालान घर आया…
UncategorizedOctober 5, 2026मोदी… मोदी… जपते-जपते निकल लिए बिहारी, जिला अस्पताल में डॉक्टर-दवाई के टोटे से लेकर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल तक पत्रकारों ने सवाल दागे, मगर मंत्री जी जवाबों की जगह हाथ जोड़कर चलते बने…
UncategorizedOctober 5, 2026स्कूल में गुरुजी का ऐसा ‘नशा ज्ञान’ कि वायरल वीडियो ने खोल दी पोल, अमर्यादित आचरण और पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद DEO का डंडा, 24 घंटे में निलंबन का फरमान, रिपोर्ट नहीं तो वेतन पर ब्रेक…
UncategorizedOctober 5, 2026पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर FIR, गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप; हिर्री पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा, थाने से सीधे कोर्ट और कोर्ट से न्यायिक रिमांड बोड़सरा में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़…
