
00 कलेक्टर की चेतावनी का कैसे होगा असर, कैसे सुधरेगा शिक्षा का स्तर…
00 प्रभारी dio भी 31 अगस्त को हो रहे रिटायर, फिर वही सवाल अब कौन बैठेगा हॉट सीट पर…
बिलासपुर,,,, जिले के मुखिया खराब रिजल्ट पर नाराजगी जता शिक्षा व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दे रहे… जबकि हालात ये है! कि जिले का शिक्षा विभाग आवक- जावक शाखा बनकर रह गया है! खंदक इस कदर है! कि एक साल 1 माह में डीईओ अनिल तिवारी के जाने के बाद 3 डीईओ बदल गए… आलम ये है! कि डीईओ दफ्तर में जिला शिक्षा अधिकारियों के लटक रहे डीईओ की सूची में 3 डीईओ के आने की तारीख तो दर्ज है! जाने की तारीख का उल्लेख ही नही है! अभी जिन्हें डीईओ का प्रभार दिया गया है! वे भी रिटायरमेन्ट की डेट 31 अगस्त के लिए दिन गिन रहे है! अब सवाल यह उठ रहा… कि जब शासन – प्रशासन परमानेंट डीईओ नही तलाश पा रहा, ऊपर से 30 लाख का हल्ला मचा है! तो शिक्षा व्यवस्था सुधारने की घुड़की का कब तक और क्या कितना असर होगा सोचने वाली बात है…?` शिक्षण सत्र 2025-26 के खराब परीक्षा परिणाम को लेकर पिछले दिनों कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अफसरो की क्लास लेकर स्कूलो में शिक्षा का स्तर सुधारने चेतावनी दी थी… सवाल यह उठ रहा… कि ऐसे में स्तर सुधरेगा कैसे जब जिले भर की शिक्षा व्यवस्था का कमान सम्हालने वाले अफसर ही टिकाऊ और मजबूत नही है! गत अक्टूबर 2023 से जनवरी 2025 तक टीआर साहू जिले के शिक्षा अधिकारी रहे… उनके खिलाफ एसीबी का मामला रहा… उनके बाद जनवरी 2025 से जुलाई 2025 तक 7 माह डॉ अनिल तिवारी डीईओ रहे… जिन्हें शिकायतों और आरोपो के कारण हटाकर उनकी जगह विजय टांडे को 11-7 2025 को, 12-6- 2026 को रामेश्वर जायसवाल और डॉ अजय कौशिक को 20-7- 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार देने का तो उल्लेख है! पर कब तक रहे सूची में इसका उल्लेख नही है! कब तक वाले कालम में 3 नो डीईओ के नाम के आगे फूल सन्नटा है! अब सवाल यह उठ रहा…. कि जब 11-7 – 2025 से 20-7- 2026 तक 1 साल में 3 डीईओ नही टिके तो आखिर व्यवस्था कैसे सुधरेगी रिजल्ट कैसे सुधरेगा ये बड़ा सवाल है…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 5, 202610-10, 12-12 हजार के चालान से ट्रैफिक थाने में हाहाकार, महिलाएं रोकर पूछ रहीं इतना पैसा लाएं कहां से? 173 करोड़ का ITMS जाम हटाने में फेल, मगर जेब काटने में पास, 50 का समोसा लेने निकले, 2000 का चालान घर आया…
UncategorizedOctober 5, 2026मोदी… मोदी… जपते-जपते निकल लिए बिहारी, जिला अस्पताल में डॉक्टर-दवाई के टोटे से लेकर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल तक पत्रकारों ने सवाल दागे, मगर मंत्री जी जवाबों की जगह हाथ जोड़कर चलते बने…
UncategorizedOctober 5, 2026स्कूल में गुरुजी का ऐसा ‘नशा ज्ञान’ कि वायरल वीडियो ने खोल दी पोल, अमर्यादित आचरण और पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद DEO का डंडा, 24 घंटे में निलंबन का फरमान, रिपोर्ट नहीं तो वेतन पर ब्रेक…
UncategorizedOctober 5, 2026पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर FIR, गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप; हिर्री पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा, थाने से सीधे कोर्ट और कोर्ट से न्यायिक रिमांड बोड़सरा में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़…
