Thu. Nov 19th, 2026

छिपकली ने खोली चावल की पोल, मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज-नॉनवेज ने बढ़ाई टेंशन, अब मिठाइयों पर फूड विभाग की नजर, रक्षाबंधन से पहले ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान में होटल-मिठाई दुकानें निशाने पर, मावा वालों में मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,,, जिले के फूड सेफ्टी विभाग की लगातार कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है! मद्रासी रेस्टोरेंट, अपना मार्ट के बाद विभाग ने अब रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर पब्लिक को मिलावटी और हानिकारक मिठाइयों से बचाने अच्छा खाबो अच्छा रहिबो अभियान शुरू किया है!
फूड सेफ्टी विभाग के अभिहित अधिकारी आर आर देवांगन ने बताया कि पुराना हाईकोर्ट रोड के मद्रासी रेस्टोरेंट प्रबंधन को निर्देशों का पालन कर सूचना देने पर लाइसेंस को फिर से बहाल करने की कार्रवाई की जाएगी… वहीं देवरीखुर्द के अपना मार्ट के अब्बा हुजूर फर्म के चावल की बोरी में छिपकली मिलने के मामले में शिकायत के आधार पर 7-8 बोरी चावल को सीज कर जांच के नमूना भेजने की बात कही… !
फ़ूड सेफ्टी विभाग के अभिहित अधिकारी श्री देवांगन ने बताया कि रक्षा बंधन के दौरान जन स्वास्थ से खिलवाड़ रोकने मिठाइयों के होलसेलर निर्माण संस्थाओं होटल्स और मिठाई दुकानों की जाँच की जा रही है, नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे जा रहे है, उन्होंने कहा किबने खाबो बने रहिबो अभियान का मुख्य उद्देश्य मिलावट खोरी और नकली मावा मिठाइयों पर रोक लगाना और आमजनमानस को जागृत करना है!

बाइट,,, R.R देवांगन अभिहित अधिकारी फ़ूड सेफ्टी विभाग

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed