
बिलासपुर–मस्तूरी,,, ग्राम रलिया में आवारा मवेशियों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया… ग्राम लिमतरा के चार ग्रामीणों पर लाठी-डंडे और मुक्कों से किए गए प्राणघातक हमले में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई… जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं!मामले में मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है! एक आरोपी अभी फरार है! जिसकी तलाश जारी है!
पुलिस के अनुसार 20 अगस्त की शाम ग्राम लिमतरा के ग्रामीण धान की फसल की रखवाली कर रहे थे… फसल को नुकसान पहुंचा रहे करीब 15-20 आवारा मवेशियों को ग्रामीण भगाते हुए ग्राम रलिया के आगे भारतमाला सड़क किनारे छोड़कर वापस लौट रहे थे… इसी दौरान रलिया भारतमाला रोड पुल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया… और मवेशियों को अपनी ओर लाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई… इसके बाद लाठी-डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया गया…
हमले में उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट और जीवन मेहर समेत अन्य घायल हुए… गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर को उपचार के लिए CIMS बिलासपुर में भर्ती कराया गया… जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…
पुलिस ने मामले में गजानंद पटेल, अजय चंद्राकर, अश्विनी पटेल, आलोक सिदार, कोमल चंद्राकर, लोमस चंद्राकर और घनश्याम चौहान उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है! आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे सहित अन्य सामान जब्त किया गया है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2) और 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है!पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है!
गिरफ्तार आरोपी… 👇👇👇
1.गजानंद पटेल, पिता कलेश्वर patel, उम्र 35 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर…
2.अजय चंद्राकर , पिता रूपचंद चंद्राकर , उम्र 28 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर…
3.अश्विनी पटेल , पिता रामेश्वर प्रसाद पटेल , उम्र 22 वर्ष, निवासी रलिया , थाना मस्तूरी , जिला बिलासपुर…
4.आलोक सिदार, पिता नन्द कुमार सिदार, उम्र 18 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर…
5.कोमल चंद्राकर , पिता शिव प्रसाद चंद्राकर , उम्र 22 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर…
6.लोमस चंद्राकर , पिता शिव प्रसाद चंद्राकर , उम्र 19 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर …
7.घनश्याम चौहान उर्फ़ गोलू पिता घनप्रसाद चौहान , उम्र 29 वर्ष, निवासी रलिया, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
UncategorizedOctober 6, 2026उजाड़ो बस्ती, बनाओ ऑक्सीजोन… विस्थापित बोले- विधायक जी, वायदा याद करो! सरकारी आवास नरक से बदतर, रोजी-रोटी शहर में और मकान शहर से बाहर, अब विधायक निवास घेरकर बोले- पहले घर दो, फिर ऑक्सीजोन बनाओ…
UncategorizedOctober 6, 2026गांजा कांड वाले बर्खास्त सिपाही राठौर की ‘कमाई’ का एसीबी ने खोला राज, 46 लाख आय पर 62 लाख खर्च—16.20 लाख का हिसाब गड़बड़, अब कोर्ट में पहुंचा आय से अधिक संपत्ति का पूरा चिट्ठा…
