डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…

00 लालबुझक्कड़ की तर्ज पर भृत्य को बताया अनुभवी…
00 महालेखाकार कार्यालय के आदेश का संदर्भ भी दिया…
बिलासपुर,,, न्यायधानी के शिक्षा विभाग में डीपीआई के फरमान को ठेंगा दिखा विथ बहाना अटैचमेंट का खेला जारी है! ताज़ा मामला बिल्हा बीईओ कार्यालय का है! बिल्हा बीईओ ने शासकीय मिडिल स्कूल अकलतरी के प्रधान पाठक को एक फरमान जारी कर रायपुर महालेखाकार दफ्तर से आडिट के टीम आने का हवाला देते हुए आडिट कार्य में सहयोग के लिए उनके स्कूल के एकमात्र भृत्य केशव कुमार भारद्वाज को आगामी 27 अगस्त से बीईओ कार्यालय के लिए कार्यमुक्त करने आदेश दिया है! जारी आदेश में कहा गया है! कि कार्यालयीन रिकार्ड/बिल रजिस्टर/कैस बुक/बी.टी.आर/सर्विस बुक/समस्त प्रकार के बिल एवं अन्य दस्तावेज आदि का आडिट होना हैं! उक्त कार्य में सहयोग के लिए अनुभवी कर्मचारी केशव की आवश्यकता बताया गया है! साथ ही महालेखाकार लेखा एवं हकदारी छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्र का संदर्भ दिया है! बताया जा रहा… कि इसके पूर्व में भी इसी भृत्य को साल भर से अटैच रखा गया था…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
UncategorizedOctober 6, 2026उजाड़ो बस्ती, बनाओ ऑक्सीजोन… विस्थापित बोले- विधायक जी, वायदा याद करो! सरकारी आवास नरक से बदतर, रोजी-रोटी शहर में और मकान शहर से बाहर, अब विधायक निवास घेरकर बोले- पहले घर दो, फिर ऑक्सीजोन बनाओ…
UncategorizedOctober 6, 2026गांजा कांड वाले बर्खास्त सिपाही राठौर की ‘कमाई’ का एसीबी ने खोला राज, 46 लाख आय पर 62 लाख खर्च—16.20 लाख का हिसाब गड़बड़, अब कोर्ट में पहुंचा आय से अधिक संपत्ति का पूरा चिट्ठा…
