
बिलासपुर,,,, तखतपुर के पवन देवांगन ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर न्यायधानी के जिला अस्पताल में पत्नी के गलत इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगा महिला डॉक्टर के के मित्तल और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!
कलेक्टर को की गई शिकायत के मुताबिक पवन ने गत 27 जुलाई को प्रसवपीड़ा होने पर अपनी पत्नी ज्योति देवांगन को जिला अस्पताल में दाखिल कराया था…. जहा प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया…

आरोप है! कि लापरवाही और गलत ऑपरेशन के कारण ज्योति की तबीयत बिगड़ती गई… इसके बाद भी 3 दिन बाद
जबरन दबाव बना प्रसूता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई…
लगातार तबियत बिगड़ने पर पवन को अपनी पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहा अभी भी उसकी जान का खतरा बताया जा रहा…
पवन ने कलेक्टर से दोषी डॉक्टर के के मित्तल का लाइसेंस रद्द करने और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई कर आर्थिक और मानसिक संकट से उबारने गुहार लगाया…
गजबे विडंबना…
संभागीय मुख्यालय में सिम्स मेडिकल कॉलेज और जिला हॉस्पिटल में इलाज और मरीजो व उनके परिजनों से डॉक्टर और स्टाफ का बर्ताव किसी से छिपा नही है! इसीलिए लोग निजी अस्पतालों पर भरोसा करते है! सरकार की ये योजना वो योजना के ढिंढोरे के बावजूद वे जमीन जायजाद गहना- गुरिया बेच तो कभी मंगलसूत्र गिरवी रख इलाज कराने विवश है! पर विडंबना है! कि सरकारी और निजी किसी अस्पताल से उन्हें राहत नही मिल रही अपने और अपने परिजनों के इलाज के लिए उन्हें खून के आंसू रोना पड़ रहा…
थलापति और गब्बर की दरकार…
सरकारी और निजी अस्पतालों से लगातार आ रही लापरवाही और मनमानी की खबरो के बाद अब अंचलवासी तामिलनाडु के सीएम विजय थलापति की स्कीम यहां भी लागू करने और व्यवस्था को सुधारने गब्बर इज बैक की कामना कर रहे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
