
बिलासपुर,,,, त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेजिंग दावों की जांच तेज कर दी है! इसी कड़ी में विभागीय टीम ने अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए और नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किया…
कार्रवाई के दौरान शिव गंगा नमकीन के उत्पाद पर “Zero trans fats and cholesterol” संबंधी दावा किया हुआ पाया गया… विभाग ने इस दावे को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू करते हुए संबंधित खाद्य पदार्थ का नमूना लिया और Misleading Advertisement के तहत प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया… विभाग अब नमूने की जांच रिपोर्ट और संबंधित दावे के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा…
इसी अभियान के तहत टीम ने कमलेश जनरल स्टोर से ‘औषधा’ देशी घी का नमूना भी लिया… घी के नमूने को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने की प्रक्रिया अपनाई गई है! वहीं देवभोग मिल्क, कोनी से दही और पनीर के नमूने लिए गए हैं! जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है!
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को भ्रामक दावों से बचाना है! खासकर त्योहारी सीजन में मिठाई, नमकीन, दूध से बने उत्पाद और घी जैसे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है! ऐसे में विभाग द्वारा सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है!
विभाग ने स्पष्ट किया है! कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा… जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी…
कार्रवाई के दौरान आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अविषा मरावी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
नमकीन के ‘जीरो ट्रांस फैट’ दावे पर नोटिस, घी-दही-पनीर के सैंपल ‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’ में खाद्य विभाग की धड़ाधड़ जांच…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
UncategorizedOctober 6, 2026नशे में रफ्तार का ऐसा चढ़ा जुनून, बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर… भरत की जिंदगी पर लगा फुलस्टॉप, दो घायल CCTV में कैद हुआ मौत का खतरनाक खेल, लाइसेंस भी गायब… पुलिस ने दर्ज किया मामला…
