
बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की घटना मोहन मोटवानी तिफरा थोक सब्जी मंडी में दुकान चलाता है, जिसकी दुकान पर 21-22 मई की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 18 बोरी प्याज की चोरी कर ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना सिरगिट्टी द्वारा अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज चेक की गई एवं आसपास के दुकानदारों तथा कार्यरत मजदूरों से पूछताछ की गई।

इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 संदेहियों को चिन्हांकित किया गया, जिनकी पहचान सब्जी मण्डी तिफरा मे काम करने वाले धनीराम यादव व चंद्रभूषण ठाकुर के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाद नहीं दिया गया, परन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 18 बोरी प्याज एवं चोरी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सभी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सिरगिट्टी टीम की उक्त कार्यवाही पर प्रशंसा की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
