Tue. Oct 27th, 2026

मवेशी तस्करी में फंसे आरक्षक का केस नहीं

बिलासपुर मवेशियों की तस्करी के मामले में फंसे सिरगिट्टी थाने के आरक्षण बबलू बंजारे को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन अब तक F.I.R दर्ज नहीं की गई है एक पुलिस अधिकारी द्वारा आरक्षक को बचाने की चर्चा है जबकि इससे पहले भी आरक्षक को गौर तस्करी के मामले में सस्पेंड किया जा चुका था जून 2021 की घटना में तत्कालीन S.P ने आरक्षण बंजारे को सस्पेंड किया था उसे समय बंजारे मवेशी तस्करी वाले वाहन की पायलेटिंग कर रहा था बता दे की पुलिस ने हिर्री थाना क्षेत्र के एक यार्ड में छापा मार कर मवेशी और गांजा की तस्करी में संयुक्त 10 आरोपियों को पकड़ा था इन्हीं में से एक आरोपी के साथ आरक्षक बंजारे की व्हाट्सएप पर चैटिंग और कॉल डिटेल मिली S.P राजनेश सिंह के संज्ञान में ये बात आई तो आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया साथ ही विभागीय स्तर पर जांच भी शुरू की गई है तस्करों से आरक्षण के सीधे संबंध का पता चला है फिर भी कुछ पुलिस अधिकारियों के कारण उस पर F.I.R दर्ज नहीं की जा रही है

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed