
बिलासपुर में अभी शराब दुकानों के पास के चखना सेंटर की बोली नहीं हुई है लेकिन अवैध चखना सेंटर धडल्ले से चल रहे हैं, बस स्टैंड के पास खुलेआम चल रहे चखना सेंटर में बाकायदा सभी सामान की लिस्ट और मूल्य भी लिखी हुई हैं, पास ही शराब पीते और चखना खाते शराबियों को देखा जा सकता है। पूरे मैदान में डिस्पोजल, शराब की बोतल खाली बोतल और कचरा पड़ा हुआ है, यहीं पर इमलीपारा के दुकानदारों को जगह दी गई है, शराबियों से भरे इस परिसर में व्यापारी आना नहीं चाहते। लगभग सभी शराब दुकानों के आसपास अवैध चखना सेंटर खुलेआम चल रहे हैं।

शराबियों का मजमा यहां देखा जा सकता है, जबकि आबकारी विभाग कार्यवाही की बात कहता है। उसके बावजूद भी विभाग के नाक के नीचे चल रहे इस अवैध चखना केंद्र पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है यह समझ से परे हैं। बोली में दुकान दार रुचि नहीं ले रहे है, क्योंकि जब सेटिंग्स से ही अवैध रूप से ही चखना सेंटर चल रहा है तो मोटी रकम देकर चखना दुकान क्यों चलाये। आबकारी विभाग को इन अवैध चकना सेंट्रर पर कार्यवाही करनी होगी तभी बोली में दुकानदार रुचि लेंगे और विभाग को राजस्व मिल पाएगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
