
छत्तीसगढ़,,, बेमेतरा जिले से बड़ी घटना सामने आई है। बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 10 से 12 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। धमाका ऐसा हुआ है कि मजदूरों के हाथ-पैर उड़ गए हैं। साथ ही कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का हाथ कट गया, तो किसी के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं।
जानकारी के अनुसार रायपुर के मेहाकारा अस्पताल में 7 लोगों को लाया गया है, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा रायपुर एम्स और नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है। बताया गया कि आज सुबह 6 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ है। इस फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं ।ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि यहां आए दिन ब्लास्ट होते हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में जीते हैं। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। आज यहां बड़ा हादसा हो गया। बेमेतरा कलेक्टर के मुताबिक एसडीएम समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल कितने घायल हैं या फिर कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आसपास मानव अंग फैले हुए हैं। हालांकि प्रशासनिक अमला पहुंचकर लोगों को बचाने में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
