
बिलासपुर जिले के अंतिम छोर मस्तूरी थाना क्षेत्र में खुलेआम जुआरियों की महफिल सजी हुई है जहा लाखो रु की हार जीत का दांव भी लगाया जा रहा है।
बिलासपुर जिले का वीडियो होने का दावे के साथ इंटरनेट में वायरल हो रहा है।
कुछ मीडिया हाउस के हवाले से छपी खबरों के अनुसार यह जुए की महफिल एक चर्चित और खाकी को कई बार बदनाम करने वाले एक आरक्षक की संरक्षण में कई वर्षों से चल रहा है.? चर्चित आरक्षक की कई बार गंभीर शिकायते भी हुई है बिना अनुमति के विदेश दौरे के आरोप लगे थे, गंभीर शिकायतों के बाद वर्षों पहले क्राइम ब्रांच के नाम से गठित विशेष टीम में शामिल रहे इस बदनाम आरक्षक को उसकी इन्हीं हरकतों के चलते क्राइम ब्रांच बिलासपुर से एक नहीं दो बार निकाल भी दिया गया था। सूत्र बताते है कि तारबहार थाना क्षेत्र में आरक्षको के बीच हुई हुज्जतबाजी और मारपीट की घटना के बारे में इसी आरक्षक ने अंदर की खबर मीडिया कर्मियों को दी थी। जिसके बाद पुलिस विभाग की जमकर फजीहत हुई थी!
सूत्र बताते है बार बार वर्दी को बदनाम करने वाले इस चर्चित आरक्षक के खिलाफ शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही होने से यह अदना सा आरक्षक पुलिस अधिकारियों के आसपास रह कर उन्हे गुमराह कर आज तक अपने आप को पर्दे के पीछे रख अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का काम कर रहा है। इतना ही आरक्षक जिस चारपहिया गाड़ी में शान से सड़को पर चलता उसके भी कई किस्से पुलिस कर्मियों के मुंह से सुनने मिलते है।
हालाकि यह वीडियो कहा है और कब का इसकी फिलहाल पुलिस विभाग ने पुष्टि नहीं की है ! हुए से सच्ची महफिल और लाखों रुपए की हार जीत का गांव लगाने वाले इस वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है मल्हार चौकी का यह वीडियो है और जहां रोज जुआरी पहुंचते हैं और जमकर यहां प्रतिदिन लाखों रुपए का वारा न्यारा किया जाता है। इतना ही नहीं हुए के खेल में पैसे खत्म होने पर हारे हुए जारी को लंबी मोटे ब्याज पर पैसा भी तुरंत उपलब्ध करवाया जाता है और दूसरे दिन ब्याज सहित इन पैसों की वसूली भी कर ली जाती है और इन पैसों के रोटेशन चलाने और वसूलने के काम भी आरक्षक के खास लोग और रिश्तेदार करते है। आईओमुखबिर ने कि ये पुलिसकर्मी न सिर्फ़ जुआरियों को संरक्षण दे बल्कि इसमें उसका भी पैसा लगा हुआ है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
