
बिलासपुर–रायपुर,,,, खरोरा रायखेड़ा के अदानी पावर प्लांट में फैक्ट्री के अंदर शराब बेचने से मना करने पर बिहारी और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच जमकर बलवा, पथराव और तोड़फोड़ की खबर है! इस दौरान सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमले और खरोरा T.I समेत पुलिसकर्मियों के घायल होने को भी खबर है! बताया जा रहा है! कि फैक्ट्री के अंदर और गांव में लंबे समय से खुलेआम शराब का अवैध धंधा चल रहा था… अंदर में शराब बेचने से मना करने पर बिहारी और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच शुरू हुआ विवाद बलवे में तब्दील हो गया… दोनो पक्ष के लोगो ने एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पीटा दोनो तरफ से पथराव हुआ…
तनाव को सूचना पर दलबल समेत पहुचे खरोरा थाना प्रभारी ने बीच-बचाव कर भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया इसी दौरान उन्हें भी चोट आई है! इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंच गए… स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है!
CSP विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शराब बेचने के नाम पर विवाद हो रहा था… इस विवाद में रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा पहुंच गए… मजदूर पथराव कर रहे थे…जिसके कारण उनके वाहन के कांच टूटे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 5, 2026पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर FIR, गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप; हिर्री पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा, थाने से सीधे कोर्ट और कोर्ट से न्यायिक रिमांड बोड़सरा में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़…
UncategorizedOctober 5, 2026अदाणी प्लांट में दारू ने मचाया बवाल, बिहारी-छत्तीसगढ़िया मजदूर भिड़े तो पत्थर बरसे, टीआई घायल, सरपंच की गाड़ी चकनाचूर… शराब ने ऐसा रंग दिखाया कि प्लांट से लेकर थाने तक मच गया हड़कंप…
UncategorizedOctober 4, 2026दिवाली में सोना खरीदो, भविष्य को चमकाओ! सुमित गांधी बोले—जेब जितनी इजाजत दे, उतना सोना लाओ, गहना भी चमकेगा और कल की पूंजी भी मुस्कुराएगी…
UncategorizedOctober 4, 202618 लाख का बार सस्ता, 70 लाख का चखना पड़ा महंगा, बोली में बने शेर, कमाई में ढेर, आधे से ज्यादा ठेकेदारों ने समेटा कारोबार 66 में से 30-32 सेंटर ही चालू, बाकी का हिसाब-किताब कौन पूछेगा? आबकारी विभाग भी बोला—सबका रेट अलग, कमाई का जोड़ लगाना मुश्किल…
