Breaking
5 Oct 2026, Mon

पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर FIR, गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप; हिर्री पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी दबोचा, थाने से सीधे कोर्ट और कोर्ट से न्यायिक रिमांड बोड़सरा में घरेलू विवाद ने लिया गंभीर मोड़…

बिलासपुर,,,  हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में पत्नी पर कथित रूप से प्राणघातक हमला करने और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! मामले में हिर्री थाने में अपराध क्रमांक 303/2026 के तहत धारा 109 और 92 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है!

पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम बोड़सरा में हुई… मामले में 2 अक्टूबर को प्रार्थी आदित्य कौशिक, निवासी परसदा थाना चकरभाठा, ने हिर्री थाने में लिखित शिकायत दी… शिकायत में आरोप लगाया गया… कि उसके जीजा आशीष कौशिक (31) ने उसकी बहन सभ्या कौशिक के साथ हत्या करने की नीयत से मारपीट की… जिसके चलते उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई…

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला गंभीर पाते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की… घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा और प्रशिक्षु थाना प्रभारी पीएसआई लीलाधर देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई…

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपराध करना स्वीकार किया… इसके बाद 4 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे आरोपी आशीष कौशिक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया…

कार्रवाई में निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई लीलाधर देशमुख, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र राजपूत तथा आरक्षक सुखदेव प्रसाद कश्यप और जितेन्द्र कुमार जगत की विशेष भूमिका रही…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed