Tue. Oct 27th, 2026

मस्तूरी थाना क्षेत्र में जुआडियो पर हुई कड़ी कार्यवाही, ताश की पत्ती,नगद सहित हथियार बरामद

4 आरेापियों के विरूद्ध 03 सार्वजनिक जुआ एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जुआडियो के कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी 87590 रूपये, , 06 नग मोबाईल जब्त
आरोपियों कब्जे से धारदार हथियार 02 नग चापड, 01 नग कत्ता 01 नग चाकू बरामद
जुआडियों का लीडर अनिल सिंह ठाकुर भी हुआ गिरफ्तार

आरोपी 👇
अनिल सिंह पिता सुभाष सिह उम्र 42 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

अभिषेक सिंह पिता स्व. दिनेश सिंह उम्र 28 सालसाकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

अरूण सिह पिता स्व. मैकू सिंह उम्र 52 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर धीरज सिंह पिता स्व. झन्गू सिंह उम्र 32 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरवा में कुछ बदमाशों द्वारा जुआ खिलाने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , रजनेश सिंह (IPS) द्वारा इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु तुरंत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए, इसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए थे। जिस पर थाना मस्तूरी एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर के बताये गये जगह पर जाकर छापामार कर रेड कार्यवाही किया गया पुलिस को आते देख कुछ जुआडियान भाग गये एवं 04 जुआडियान को पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा करते हुए, पकडने मे कामयाबी मिली है। पकडे गये जुआडियों से तलासी के दौरान जुआडियों के कब्जे से नगदी रकम 87590 रुपए, 52 पत्ती ताश तथा लोहे के धारदार हथियार मिले। साथ ही आरोपियों द्वारा इस कार्य में प्रयुक्त 6 मोबाइल को भी जप्त किया गया।
कुल 87590रू , 06 नग मोबाईल सेट 04 नग धारदार हथियार जप्त किया गयाहै ।जप्त कर जुआडियो को थाना लाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया । उपरोक्त कार्य में, उप निरी रामनरेश यादव, उप निरीक्षक मो अजहर, सहाउप निरी हेमंत पाटले, सउनि संजय यादव, थाना मस्तूरी एवं ACCU के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed