
बिलासपुर,, शहर के एक व्यवसाय करने वाले विष्णु प्रसाद अग्रवाल जिन्हें तोरवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम महमंद में नलजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का पूरा काम मिला था, उनके साथ बिहार के 2 फर्म संचालकों ने धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विष्णु प्रसाद अग्रवाल के फर्म को पाइपलाइन बिछाने पाईप की जरूरत थी, जिसकी खरीदी के संबंध में हरिकेश तिवारी निवासी कंकड़ बाग पटना बिहार मालिक मेसर्स शिवनिया इंटरप्राइजेस कम्पनी पंजीकृत पता श्री विंध्यावासनी मंदिर के पास, ज्ञानी चौक, सिवनी मध्य प्रदेश एवं अभिषेक नामदेव सितम्बर-23 में बिलासपुर उनके ऑफिस आये और 100MM का 1210 मीटर और 150 MM का 1730 मीटर DI पाइप का सौदा किए और 5 लाख रुपए एडवांस लेकर शेष 20,00,000/- रुपए माल भेजने पर देने का सौदा हुआ, जिसके बाद फोन पर माल भेजने की बात होने पर प्रार्थी ने 08.दिसंबर.2023 को 20,00,000/ रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन माल की डिलीवरी नही दी गई। जिससे व्यथित होकर प्रार्थी ने अपने अधिकृत कर्मचारी विजय निगम एवं आशीष शाह को दिनाक 15.मई.2024 को पटना भेजा, तो वहा पर दोनों लोग मिले आश्वासन दिए कि एक सप्ताह में माल पहुंच जायेगा, लेकिन माल अभी तक नहीं पहुंचा जिससे प्रार्थी को एहसास हुआ कि शिवनिया इंटरप्राइजेस कंपनी के अभिषेक नामदेव एवं हरिकेश तिवारी ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुये 25,00,000 रुपए की ठगी की है। मामले में हरिकेश तिवारी एवं अभिषेक नामदेव के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
