
बिलासपुर,,जिले के सीपत थाना इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमे आशंका जताई जा रही है की आरोपियों ने पहले मृतक के साथ मारपीट की फिर उसे घसीटते हुए गले में रस्सी बांधकर उसे पेड़ पर लटका दिया, जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया (खैरा) में रविवार सुबह ग्रामीणों ने खारुन नदी जाने के पैडगरी रास्ते में एक अधेड़ की लाश पेड़ पर गले में रस्सी बंधी हुई देखी,जिसके शरीर में कई जगह चोट के निशान थे।
इस पूरे मामले में आशंका जताई जा रही है पहले रास्ते में मृतक के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद अधेड़ को मारने के उदेस्य से गले में रस्सी बांध कर गला घोटने का प्रयास किया गया होगा, और उसे पेड़ से लटका दिया,वही लाश के पास एक स्कूटी भी मिली है जिसको मृतक का बताया जा रहा है। वही इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, पूछताछ में पता चला की लाश दौलत राम कौशिक पिता गणेश राम कौशिक उम्र 55 वर्ष की है जो पहले सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहता था।
और वर्तमान में बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था जो शनिवार शाम को अपने घर से रेड कलर की मेस्ट्रो स्कूटी CG 10 BG से निकला था जिसकी आज सुबह खारुन नदी के किनारे एक पेड़ में गले में रस्सी बंधी लाश मिली है। बहरहाल पुलिस अधेड़ की मौत की वजह जानने जांच शुरू कर दी है साथ ही बिलासपुर एएसपी अर्चना झा डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

